Digital News Stress: आज के डिजिटल युग में सूचनाओं का सैलाब हमारे चारों ओर उमड़ रहा है। हर पल नई खबरें मोबाइल या टीवी स्कीन पर नजर आ जाती हैं। अब खबरों की दुनिया जितनी रंगीन और जुड़ाव से भरी है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी बन चुकी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अक्सर ऐसी नकारात्मक खबरें देखने को मिलती हैं, जो आपको विचलित कर देती हैं। हैरानी की बात यह है कि भले ही ऐसी खबरें आपको परेशान करती हों, लेकिन फिर भी आप इनसे नजरें नहीं हटा पाते, क्योंकि आपको लगता है कि खबरों से जुड़े रहना जरूरी है। सुर्खियों से अपडेट रहना अच्छी बात है, किंतु सही जानकारी और मानसिक शांति के बीच संतुलन होना भी उतना ही जरूरी है।
ऐसे में, सवाल यह है क्या हर खबर आपके लिए सही और फायदेमंद होती है? आप कैसे पता कर सकते हैं कि कौन-सी खबर आपके काम की है और कौन-सी नहीं? यहां ऐसी ही कुछ युक्तियों के बारे में बताया गया है।