फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Rajkot : प्रधानमंत्री गुरुवार को राजकोट में रखेंगे एम्स की आधारशिला, जानिए क्या होगा खास

Tue, 29 Dec 2020 07:18 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के आखिरी दिन गुजरात को नए साल को तोहफा देने जा रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई बड़े नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
AIIMS Rajkot Proposed Buildings - फोटो : AIIMS Rajkot
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि संस्थान के लिए 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जो 1,195 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर बनाया जाएगा और 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। अत्याधुनिक 750 बेड के अस्पताल में 30 बेड का आयुष ब्लॉक भी होगा। पीएमओ ने कहा कि इसमें 125 एमबीबीएस सीटें और 60 नर्सिंग सीटें होंगी।
विज्ञापन

एम्स, राजकोट, गुजरात

3 of 6
AIIMS Rajkot Proposed Buildings - फोटो : AIIMS Rajkot
उल्लेखनीय है कि 50 एमबीबीएस छात्रों वाले एम्स, राजकोट के पहले बैच का शैक्षणिक सत्र 21 दिसंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज स्थित अपने अस्थायी परिसर में शुरू भी हो चुका है। इसका उद्घाटन सीएम रुपाणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था।

एम्स, राजकोट, गुजरात

4 of 6
AIIMS Rajkot - फोटो : Aiims Rajkot
इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा था कि एम्स राजकोट प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के छठे चरण का हिस्सा होगा और यह 750 बेड की सुविधा वाला होगा जिसमें विशेष और सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। उन्होंने कहा कि बाद में इसमें 125 एमबीबीएस और 60 नर्सिंग सीटें भी होंगी।
विज्ञापन

एम्स, राजकोट, गुजरात

5 of 6
AIIMS Rajkot Proposed Buildings - फोटो : Aiims Rajkot
देश में हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन नए एम्स की स्थापना के लिए अपनी स्वीकृति दे दी थी। इन एम्स की स्थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  1. पहला- एम्स विजयनगर, सांबा, जम्मू
    लागत : 1661 करोड़ रुपए
  2. दूसरा- एम्स अवंतिपुरा, पुलवामा, कश्मीर 
    लागत : 1828 करोड़ रुपए
  3. तीसरा- एम्स राजकोट, गुजरात
    लागत : 1195 करोड़ रुपए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें