फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Preparation Tips: नीट पीजी में चाहिए अच्छे मार्क्स तो इन टिप्स को करें फॉलो, साबित होंगे रैंक बूस्टर

Mon, 20 Feb 2023 07:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2023 Preparation: नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जा रहे हैं, जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं। साथ में पहले परीक्षा का पैटर्न जानना भी बेहद जरूरी है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET PG 2023 Exam Preparation Tips: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट पीजी (NEET PG) 2023 का आयोजन रविवार, पांच मार्च, 2023 को होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट देश के 267 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के लिए 27 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे। यहां नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जा रहे हैं, जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं। साथ में पहले परीक्षा का पैटर्न जानना भी बेहद जरूरी है। 

 

विज्ञापन

2 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : सोशल मीडिया

NEET PG 2023 Exam Tips परीक्षा पैटर्न

नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) में विभाजित हैं। परीक्षा अवधि 3.30 घंटे की होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है। परीक्षा में अब कम ही वक्त बचा है, ऐसे में तैयारी का हर स्टेप आपके मार्क्स के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं नीट पीजी के आखिरी मिनट तैयारी के टिप्स, जिनकी मदद से आप अच्छे नंबर कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

3 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET PG 2023 Exam Tips ग्राफिकल जानकारी पर करें मेहनत

नीट पीजी का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों के पास अब कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी करने का दबाव होगा। लेकिन आप दबाव और तनाव से बचकर रहें। आप ग्राफिकल जानकारी जैसे टेबल्स, डायग्राम और ग्राफ पर फोकस कर सकते हैं। ये परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मददगार साबित होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप महत्वपूर्ण फॉर्मूले, टेबल, फ्लोचार्ट आदि पर मेहनत करें। इससे आपकी फोटोग्राफिक मेमोरी तैयार होगी जो परीक्षा में आपके लिए मददगार रहेगी।  

 

4 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : iStock

NEET PG 2023 Exam Tips नए टॉपिक्स पढ़ने से बचें

छात्रों को नई किताबों या स्टडी मैटेरियल लेने से बचना चाहिए और अपने नोट्स पर टिके रहना चाहिए। क्योंकि नीट 2023 कोर्स के अधिकांश विषय एनसीईआरटी पर आधारित हैं, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि छात्र ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन के लिए इन्हीं किताबों और अपने नोट्स से तैयारी करें।

 

विज्ञापन

5 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : अमर उजाला

NEET PG 2023 Exam Tips महत्वपूर्ण टॉपिक समझें

पढ़ते समय कुछ छोटे-छोटे प्वॉइंट वाले नोट्स बनाते जाएं। परीक्षा के एक दिन पहले या आखिरी समय में उन विषयों और प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दें जो महत्वपूर्ण लग रहे हैं। इससे आपका समय बचेगा और अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी। जो महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर छोटे-छोटे नोट्स आपने बनाए थे उन्हें देखें। इससे आपका फटाफट रिवीजन पूरा हो जाएगा।

 

विज्ञापन

6 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET PG 2023 Exam Tips रिवीजन करें और मॉक टेस्ट दें

नीट पीजी की तैयारी के लिए अपने टाइम-टेबल के आधार पर रिवीजन के लिए भी टाइम निकालें और उसका अनुसरण करें। ताकि हर विषय को टाइम दिया जा सके। वहीं, एग्जाम की तैयारी का सेल्फ एनालिसिस भी बहुत जरूरी है। मॉक टेस्ट बताते हैं आप नीट परीक्षा की तैयारी में कहां खड़े हैं? यह आपको पता चल जाएगा। ेसाथ ही इससे आप आगे की तैयारी या उन सवालों की अच्छी तैयारी कर सकते हैं जिन पर आपकी पकड़ कमजोर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NEET PG 2023 Exam Tips - फोटो : social media

NEET PG 2023 Exam Tips एमडी के लिए 19953 तो एमएस की 10821 सीटें

इस साल नीट पीजी इस संस्करण में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) के लिए 19,953 सीट, मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) के लिए 10,821 सीटें ऑफर की गई हैं। वहीं, उम्मीदवारों के लिए अन्य पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 1979 सीटें हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें