फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: परीक्षा वाले दिन कर दी ये बड़ी गलती, तो निकाले जा सकते हैं बाहर

Sun, 21 Apr 2019 04:35 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 परीक्षा के लिए छात्रों को ड्रेस कोड से संबंधित विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में जूते पहनने की अनुमति नहीं है। छात्र केवल चप्पल व सैंडल पहन कर ही आ सकते हैं। दूसरी तरफ आपको बता दें कि परीक्षार्थीयों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की भी अनुमति नहीं दी गई है। पूरी खबर को पढ़ने के लिए आगे की स्लाइड देखें।

HP Board (HPBOSE) 12th Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन

2 of 4
NTA द्वारा एक अधिसूचना के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में customary ड्रेस पहन कर आता है तो उन्हें परीक्षा हॉल में सबसे पहले आ के रिपोर्ट करना होगा और साथ ही व मौजूद अधिकारी को इसके बारे में सूचना देनी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में 12:30 बजे तक उपस्थित होना होगा। 

HP Board (HPBOSE) 12th Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन

3 of 4
NTA ने NEET 2019 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर वैध आईडी प्रफू ले जानी होगी। आपको बता दें कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किया गया है। खबर ऐसी भी सुनने में आई, कई उम्मीदवारों ने कहा की उनके परीक्षा प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि गलत है और कुछ उम्मीदवारों को अलग राज्य में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। हालांकि परीक्षा की तिथि में पाई गई त्रुटियों के चलते उन्हें सही किया गया था। NTA के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
इस वर्ष देश व विदेश में NEET के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष लगभग 13 लाख उम्मीदवार ही उपस्थित थे। इस वर्ष से ही सरकार द्वारा भारतीय छात्रों के लिए विदेश में भी चिकित्सा अध्ययन करने के लिए NEET परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 05 मई, 2019 को दोपहर 2 बजे से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी और शाम 05 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में 1:30 बजे से पहले पहुंचना होगा। 

HP Board (HPBOSE) 12th Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें