इसके अलावा कई और बदलाव किए जा सकते हैं। नीट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं में अभ्यर्थी के पास भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के अलावा अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी के मुताबिक सीबीएसई नीट के सिलेबस को लेकर छात्रों के बीच काफी चिंताएं थीं, जो कि अब दूर हो गई हैं।