स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है। आज से 157 साल पहले 1863 में 12 जनवरी को कोलकाता में विवेकानंद का जन्म हुआ था। तब उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त रखा गया था। विवेकानंद ने दुनिया को भारत की युवा शक्ति का परिचय दिया और हमेशा युवाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराया। वह देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हैं। इस युवा दिवस के मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ युवाओं के बारे में जिनकी कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है। इन युवाओं के विचार और प्रेरणादायक संघर्ष आपमें नई ऊर्जा भर देंगे।