कानपुर एमबीबीएस में प्रवेश के लिए होने वाले नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2018 के आवेदन फार्म में संशोधन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। छात्र 10 श्रेणियों में 17 मार्च तक संशोधन कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि छात्र पहचान प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, जेंडर, स्टेट कोड ऑफ एलिजबिलिटी, जाति वर्ग, विकलांगता पत्र, पेपर का माध्यम, एग्जामिनेशनल सेंटर, क्वालीफिकेशन कोड, माता-पिता के नाम में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
बोर्ड ने यह भी कहा है कि जो स्टूडेंट स्थानीय भाषा में पेपर चाहते हैं, उनको अपना परीक्षा केंद्र भी संबंधित राज्य में ही रखना होगा। इसके अलावा जिन छात्रों ने आधार नंबर को बतौर पहचान प्रमाणपत्र के रूप में भरा है, उन्हें आधार पर दी गई जन्मतिथि को ही भरना होगा।
नीट देशभर में एकसाथ छह मई को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक है। इसके लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। रिजल्ट पांच जून को आएगा। 12 से 24 जून तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी।