फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो महिलाएं अंतरिक्ष में बनाने जा रही हैं इतिहास, जारी किया दिलचस्प वीडियो

Sun, 06 Oct 2019 10:24 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अंतरिक्ष में फिर से बनने वाला है इतिहास
  • दो महिलाएं एक साथ करेंगी स्पेसवॉक
विज्ञापन
1 of 5
आईएसएस में खुशी से गले मिलतीं जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच - फोटो : NASA
दो महिलाएं मिलकर अंतरिक्ष में इतिहास बनाने जा रही हैं। ये दोनों एक साथ अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी। विश्व के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब दो महिलाएं एक साथ स्पेसवॉक करने जा रही हैं। ये इतिहास 21 अक्तूबर 2019 को बनने वाला है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी जारी किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको वो वीडियो भी दिखा रहे हैं। 

कौन हैं ये दो महिलाएं? अंतरिक्ष में ये दोनों क्या करने वाली हैं? इन सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर - फोटो : Twitter
  • इन दो महिलाओं का नाम है - जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच। 
  • ये दोनों नासा की एस्ट्रोनॉट (Astronaut) हैं। 
  • ये दोनों फिलहाल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर - फोटो : NASA
21 अक्तूबर को ये दोनों महिला एस्ट्रोनॉट्स स्पेस स्टेशन के सोलर पैनल में लगी लिथियम आयन बैटरी को बदलने के लिए आईएसएस से बाहल निकलेंगी। उसी दौरान ये स्पेसवॉक भी करेंगी।
गौरतलब है कि पहले महिलाओं का स्पेसवॉक मार्च 2019 में होना था। लेकिन स्पेससूट नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया था।

आगे देखें वीडियो

4 of 5
आईएसएस में नासा एस्ट्रोनॉट्स - फोटो : NASA
बता दें कि अक्तूबर 2019 में कुल पांच स्पेसवॉक होने वाले हैं। अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ये सभी स्पेसवॉक आईएसएस की मरम्मत के दौरान आईएसएस से बाहर आने पर किए जाने वाले हैं। ये अलग-अलग तारीखों पर होंगे। अक्तूबर के बाद पांच स्पेसवॉक फिर से दिसंबर 2019 में किए जाने की योजना है।
 

ये भी पढ़ें : अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन, इसरो उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम

आगे पढ़ें, अक्तूबर में कब-कब होंगे स्पेसवॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नासा एस्ट्रोनॉट्स का स्पेसवॉक शेड्यूल - फोटो : NASA
  • 11 अक्तूबर : क्रिस्टीना कोच और एंड्रयू मॉर्गन स्पेस स्टेशन से बाहर निकल कर स्पेसवॉक करेंगे।
  • 16 अक्तूबर : जेसिका मीर और एंड्रयू मॉर्गन स्पेसवॉक करेंगे। 
  • 21 अक्तूबर : जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच ISS से बाहर निकलेंगी और साथ स्पेसवॉक कर इतिहास बनाएंगी। 
  • 25 अक्तूबर : जेसिका मीर और लूका परमितानो स्पेसवॉक करेंगे। 
  • 31 अक्तूबर : ओलेग स्क्रीपोचा और एलेक्जेंडर स्कवोर्तसोव आईएसएस की मरम्मत करने के साथ-साथ स्पेसवॉक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें