फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी हो या दाखिला, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दें नैड आईडी

Tue, 16 Feb 2021 03:45 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर आप भी अपनी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट से परेशान हो गए हैं तो नैड पर अकाउंट बना लीजिए। नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा के बाद से विद्यार्थियों और नौकरी आवेदन के लिए युवाओं को अपने अकादमिक दस्तावेजों की सार-संभाल और बार-बार फोटोकॉपी कराने की झंझट लगभग खत्म सी हो गई है। 
अक्सर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र या नौकरी खोजने वाले अभ्यर्थी को अपने अकादमिक दस्तावेजों की लगातार जरूरत पड़ती रहती है। ऐसे में कागजी प्रारूप में इन दस्तावेजों को सहेजने का काम बेहद सावधानी से करना पड़ता है। इन दस्तावेजों के खो जाने पर इन्हें दोबारा प्राप्त करना भी एक मुश्किल काम है। ऐसे में नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे 2017 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय) द्वारा शुरू किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी - फोटो : NAD
नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार एकेडमिक अवॉर्ड्स के लिए नैड पोर्टल की शुरुआत की थी। नैड पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स का डिजिटलाइजेशन किया जाता है। विद्यार्थी इस पोर्टल पर नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आप स्वयं अपने दस्तावेज इसमें अपलोड कर सकते हैं। या फिर विद्यार्थी अपने इंस्टीट्यूशन या स्कूल/कॉलेज की मदद ले सकते हैं। इस स्थिति आपको अपना नैड आईडी संस्थान के साथ साझा करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
24x7 कभी भी-कहीं भी इस्तेमाल करें
संस्थान आपके दस्तावेजों को अपलोड कर उन्हें आपके नैड आईडी से लिंक कर देगा। इसके बाद नैड पोर्टल, आपके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर पर आपको अकादमिक दस्तावेजों के अपलोड होने की सूचना देगा। इन अकादमिक दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान्य तौर पर देखा जाए तो यह नैड पोर्टल डिजिटल लॉकर की तरह ही काम करता है। रजिस्टर्ड संस्थानों की सूची वेबसाइट पर पर देखी जा सकती है।

4 of 6
यूजीसी - फोटो : पीटीआई
एक नजर में नैड उपयोगकगर्ता 
  • दस्तावेज    66036798
  • पंजीकृत विद्यार्थी    3652875 
  • प्रमाणितकर्ता    234
  • स्कूल बोर्ड    60
  • राज्य विश्वविद्यालय    416
  • डीम्ड विश्वविद्यालय    124
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय    54
  • निजी विश्वविद्यालय    364
  • केंद्र अनुदानित संस्थान    12
  • अन्य संस्थान    107
(स्रोत : नैड, आंकड़े : 30 अप्रैल, 2020 तक)
विज्ञापन

5 of 6
digi locker
मोबाइल पर भी बना सकते हैं आईडी
विद्यार्थी नैड या फिर डिजी लॉकर की आईडी बनाने का काम मोबाइल पर भी कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए डिजी लॉकर एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वे इस पर यूजर आईडी और पासवर्ड सेट करने के बाद विद्यार्थी अपने दस्तावेज परीक्षा लेने वाली संस्था के माध्यम से या फिर स्वयं स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं। एक बार दस्तावेज अपलोड होने के बाद उन्हें अपने प्रमाण-पत्र हर जगह लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
digi locker
महत्वपूर्ण लिंक 
  • नैड की आधिकारिक वेबसाइट : NAD
  • नैड डिजिटल लॉकर की आधिकारिक वेबसाइट : Digital Locker
  • नैड डीजी लॉकर अकाउंट खोलने के लिए सीधा लिंक : Students
  • नैड डीजी लॉकर अकाउंट खोलने के लिए सीधा लिंक : Institutions/Academia
  • नैड डीजी लॉकर अकाउंट खोलने के लिए सीधा लिंक : Partners/Verifier
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें