Healthy Lifestyle Habit: एक लचीली दिनचर्या का होना अच्छी बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है? ऐसा अक्सर तब होता है, जब आप किसी काम को तय समय में खत्म नहीं कर पाते और फिर उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त घंटों में काम करना पड़ता है। इससे न सिर्फ आपको अपराधबोध, व्याकुलता और थकावट की भावना महसूस होती है, बल्कि आपके कार्य-जीवन संतुलन का मॉडल भी गड़बड़ा जाता है।
बेशक लचीले शेड्यूल से जीवन आसान बनता है, लेकिन अगर समझदारी से इसका इस्तेमाल न किया जाए, तो चीजें और बदतर हो जाती हैं। इसलिए आपको अपने वक्त को कुछ इस कदर व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि आप काम और घर, दोनों के लिए समय निकाल सकें। इसके कुछ तरीके हैं।