फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Opportunities: मेडिकल क्षेत्र में करियर के कई विकल्प, सिर्फ MBBS ही नहीं बल्कि और भी बेहतरीन अवसर मौजूद

Fri, 05 Jun 2026 01:13 PM IST
Shahin Praveen विपुल शर्मा, कॅरिअर सलाहकार

सार

Medical Career Options: मेडिकल क्षेत्र को अक्सर केवल MBBS तक सीमित समझा जाता है, जबकि इसमें इसके अलावा भी कई ऐसे करियर विकल्प मौजूद हैं जो अच्छे रोजगार और बेहतर भविष्य की संभावनाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Medical Field: आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र को सबसे प्रतिष्ठित कॅरिअर विकल्पों में से एक माना जाता है। अधिकांश छात्र और अभिभावक यह मानते हैं कि डॉक्टर बनने का अर्थ केवल एमबीबीएस करना है। लेकिन जब हम वास्तविक आंकड़ों और परिस्थितियों का विश्लेषण करते हैं, तो एक अलग तस्वीर सामने आती है। एमबीबीएस निस्संदेह एक प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट कॅरिअर विकल्प है, किंतु सफलता का यह एकमात्र मार्ग नहीं है। समझदारी इसी में है कि छात्र अपनी रुचि, क्षमता और परिस्थितियों के अनुरूप सही निर्णय लें तथा उपलब्ध सभी विकल्पों को खुले मन से स्वीकार करें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

सीटों की वास्तविकता समझें

भारत में हर वर्ष लगभग 25 लाख छात्र नीट परीक्षा देते हैं, जबकि एमबीबीएस की कुल सीटें केवल लगभग 1.20 लाख हैं। ऐसे में बहुत कम छात्रों को ही एमबीबीएस में प्रवेश मिल पाता है। इसलिए छात्रों को केवल एमबीबीएस तक सीमित न रहकर अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान की अन्य संभावनाओं पर भी विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

ड्रॉप कल्चर और मानसिक दबाव

कई छात्र एमबीबीएस में प्रवेश पाने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि लगातार तीन से चार वर्षों तक ड्रॉप लेते रहते हैं। ऐसे में उनका मानसिक दबाव भी लगातार बढ़ता जाता है। इसका प्रभाव उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और समग्र व्यक्तित्व विकास पर पड़ता है। इसलिए छात्रों को अपने उपलब्ध अवसरों का यथार्थ मूल्यांकन करते हुए समय रहते वैकल्पिक कॅरिअर विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विदेश में भी चुनौती

कुछ छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का विकल्प चुनते हैं। यह एक अच्छा अवसर हो सकता है, लेकिन निर्णय लेने से पहले उससे जुड़ी चुनौतियों को समझना भी आवश्यक है। भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए विदेशी मेडिकल स्नातकों को लाइसेंसिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है, जिसके लिए अतिरिक्त तैयारी और मेहनत की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए विदेश में एमबीबीएस करने का निर्णय केवल प्रवेश की उपलब्धता के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, कुल खर्च, भविष्य की संभावनाओं और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखकर लेना चाहिए।
  • सीमित सीटों के कारण विकल्पों को जानना जरूरी है।
  • नर्सिंग, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीडीएस और बीफार्मा अच्छे विकल्प हैं।
  • मेडिकल क्षेत्र में हर भूमिका महत्वपूर्ण है।
  • वैकल्पिक कोर्स भी अच्छे कॅरिअर दे सकते हैं।
  • तुलना से ज्यादा आत्म-विश्लेषण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

अन्य अवसर भी हैं

मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस के अलावा भी अनेक ऐसे कॅरिअर विकल्प उपलब्ध हैं, जो सम्मान, स्थिरता और उत्कृष्ट भविष्य की संभावनाओं से परिपूर्ण हैं। इनमें नर्सिंग, एलाइड हेल्थ साइंसेज, आयुर्वेद (बीएएमएस), होम्योपैथी (बीएचएमएस), डेंटल साइंस (बीडीएस), वेटरनरी साइंस तथा फार्मेसी (बीफार्मा) जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनमें प्रशिक्षित पेशेवरों की निरंतर मांग बनी रहती है। इन क्षेत्रों में न केवल बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं, बल्कि समाज की सेवा करने और पेशेवर संतुष्टि प्राप्त करने का भी मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें