फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar: मनोज कुमार ने डीयू के इस जाने-माने कॉलेज से की थी स्नातक की पढ़ाई, जानें उनके बचपन का नाम क्या था

Fri, 04 Apr 2025 09:45 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Kumar Death: हिंदी सिनेमा में जब भी देशभक्ति की बात होती है, तो सबसे पहले 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार की छवि सामने आती है। पर्दे पर उन्होंने भारत माता के सच्चे सपूत की भूमिका निभाकर लाखों दिलों में जगह बनाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकन ने अपनी पढ़ाई कहां से की थी और उनका स्कूल टाइम में नाम क्या था?
विज्ञापन
1 of 4
मनोज कुमार - फोटो : एक्स
Manoj Kumar Education: भारतीय सिनेमा में 'भारत कुमार' के नाम से पहचाने जाने वाले महान अभिनेता मनोज कुमार ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने न सिर्फ फिल्म जगत को, बल्कि शिक्षा और युवा चेतना से जुड़े हर व्यक्ति को गहरा झटका दिया है। अभिनय के साथ-साथ वे एक विचारशील और शिक्षित व्यक्तित्व भी थे, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और अपने ज्ञान व देशभक्ति की भावना को सिनेमा के जरिए लोगों तक पहुंचाया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महान कलाकार ने अपनी पढ़ाई कहां से की थी? और स्कूल के दिनों में उनका नाम क्या था?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मनोज कुमार का निधन - फोटो : ANI

शुरुआत एक साधारण जीवन से

मनोज कुमार का जन्म 1937 को ब्रिटिश भारत के एब्टाबाद (अब पाकिस्तान में) में एक पंजाबी हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मनोज कुमार का बचपन का नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। बंटवारे के दौरान उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। संघर्षों से भरे उन दिनों में उन्होंने अपने सपनों को जीवित रखा और शिक्षा को अपनी ताकत बनाया।
विज्ञापन

3 of 4
मनोज कुमार - फोटो : एक्स

हिन्दू कॉलेज से की पढ़ाई

एक्टर मनोज कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। पढ़ाई के इन वर्षों ने न सिर्फ उनके विचारों को आकार दिया, बल्कि भीतर छुपे कलाकार को भी बाहर लाने का रास्ता दिखाया। कॉलेज के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर कदम बढ़ाया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

मनोज कुमार ने खुद को सिर्फ एक अभिनेता तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने देशभक्ति पर आधारित सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, और एक देशभक्त फिल्मकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

4 of 4
मनोज कुमार - फोटो : साभार-@imdb.com

किरदारों में ढलता ज्ञान, फिल्मों में झलकता देशप्रेम

मनोज कुमार को पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन इन पुरस्कारों से कहीं बढ़कर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी, लोगों के दिलों में ‘भारत कुमार’ के रूप में जगह बना लेना।

उनकी शिक्षा ने उन्हें केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि सोचने, गढ़ने और प्रेरित करने वाला व्यक्तित्व बनाया। वह अभिनेता जिसने सिखाया कि किताबों में पढ़ी बातें कैसे कैमरे पर उतारी जाती हैं और कैसे राष्ट्रप्रेम को फिल्म की स्क्रिप्ट में ढाला जाता है।
 
उनकी फिल्म ‘शहीद’ से लेकर ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ तक, हर एक किरदार में उनकी शिक्षा, सोच और राष्ट्र के प्रति भाव वाजेह तौर पर दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें