सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
वन संरक्षण के लिए कानून और सरकारी प्रयास
वनों की सुरक्षा और विस्तार के लिए भारत में कई कानून लागू किए गए हैं, जिनमें भारतीय वन अधिनियम, 1927, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986, वन संरक्षण अधिनियम, 1980 और कंपेनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड एक्ट, 2016 (CAMPA Act) शामिल हैं।
इन कानूनों का उद्देश्य अवैध कटाई को रोकना, वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना है। इसके अलावा, सरकार द्वारा "हरित भारत मिशन", "वन महोत्सव" और अन्य वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से वन आवरण को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।