विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों की पुष्टि कर चुका है। इस साल करीब 30 लाख छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं देंगे। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 23 अप्रैल से लेकर 21 मई तक होंगी। जबकि, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से लेकर 20 मई तक होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। जबकि, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें-जामिया: 1 मार्च से खुलेगी लैब और लाइब्रेरी, शोध छात्र कर सकेंगे प्रयोग