Maharashtra Board Results
- फोटो : Amar Ujala
Maharashtra Board Results: बीते महीने समाप्त हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च, 2022 से लेकर 18 अप्रैल, 2022 तक चली थी। तो वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2022 से लेकर 7 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया था। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।