फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन, ऐसे की थी परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
1 of 5
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग सिटी कोटा की बेटी अंजली बिरला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए उन्होंने प्रारंभ से ही लक्ष्य बनाकर तैयारी की थी। उल्लेखनीय है कि अंजली बिरला कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और डॉ. अमिता बिरला की छोटी बेटी हैं। आमतौर पर कोचिंग सिटी कोटा के अधिकतर युवा इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे पेशे को चुनते हैं, लेकिन अंजली ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए खास तैयारी की थी। उन्होंने अपनी सफलता को लेकर काफी अहम जानकारी साझा की है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन - फोटो : अमर उजाला
10वीं से ही बनाया था लक्ष्य : 
अंजली बिरला ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे परीक्षा की तैयारी की थी। सिविल सेवा में जाने के लिए ही उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही मन बना लिया था। उन्होंने 12वीं कक्षा आर्ट्स विषय से उत्तीर्ण की और दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में स्नातक डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक वर्ष यूपीएससी परीक्षा के दिल्ली में रहकर तैयारी की। प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में जाने के लिए ही उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन्स विषय चुने थे।
विज्ञापन

3 of 5
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन - फोटो : अमर उजाला
सफलता का श्रेय बड़ी बहन और परिवार को दिया : 
अंजली बिरला ने पहले ही प्रयास में सफलता मिलने का श्रेय बड़ी बहन आकांक्षा बिरला को दिया है। अंजली ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान बड़ी बहन प्रेरणास्रोत बनीं रहीं। वे न सिर्फ उनका उत्साहवर्धन करती रहीं बल्कि पढ़ाई और परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की तैयारी कराने में पूरा योगदान दिया। अंजली ने बताया कि मां डॉ अमिता बिरला और पिता ओम बिरला ने भी उसे खुद पर विश्वास बनाए रखने को लेकर सदैव प्रेरित करते रहे। अपनी मेहनत के साथ-साथ परिवार को सफलता का श्रेय देते हुए अंजली कहती हैं कि भले ही परीक्षा की तैयारी वह कर रही थीं लेकिन पूरा परिवार हर समय उनकी तैयारी में मदद करता रहा।

4 of 5
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन - फोटो : अमर उजाला
स्वयं के पैरों पर खड़ा होने की चाहत : 
पिता और परिवार के सक्रिय राजनीति में और मां के पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद अंजली बिरला ने प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में जाने का न केवल फैसला किया वरन सफलता भी हासिल की है। अंजली कहती हैं कि वह भी अपनी मेहनत से स्वयं के पैरों पर खड़ा होकर एक अलग दृष्टिकोण स्थापित करना चाहती हैं। परिवार से अलग एक नए क्षेत्र में समाज की सेवा करना चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं परीक्षा देने का मन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली का सिविल सेवा में चयन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के लिए काम करने की इच्छा : 
अंजली ने बताया कि प्रशासनिक सेवा के किसी भी विभाग से जुड़कर सेवा देने को तैयार हैं, लेकिन उनकी इच्छा है कि उन्हें महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिले। इसमें उन्हें बेहद खुशी मिलेगी। अपने शहर के बारे में उन्होंने कहा कि कोटा में अभिभावक आमतौर पर बच्चों को सांइस विषय लेने के लिए ही प्रेरित करते हैं। इन दोनों विषयों के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है जहां बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं। अंजली ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को जारी की गई दूसरी सूची में नाम आने के बाद बधाई देने के लिए उनके घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का तांता लगा हुआ है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें