फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Horn: ट्रेन चलाते वक्त लोको पायलट बजाते हैं 11 तरह के हॉर्न, जानें इमरजेंसी वाला कौनसा

Fri, 15 Jul 2022 05:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि ट्रेन विभिन्न तरह की परिस्थितियों में अलग तरह का हॉर्न बजाती है? नहीं! तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ट्रेनी पटरी बदलते, तकनीकी समस्या, रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते वक्त कौन-सा हॉर्न बजाती है। पढ़िए...
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन हॉर्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हममें से कई लोग अक्सर ट्रेन का सफर करते हैं। कभी नौकरी के लिए अप-डाउन तो कभी घूमने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। कभी एक घंटे का सफर तो कभी 24 घंटों तक की यात्रा करते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी ट्रेन यात्रा के बारे में क्या आप सबसे महत्वपूर्ण चीज शायद ही जानते होंगे।
क्या आपको विदित है कि ट्रेन चालक विभिन्न तरह की परिस्थितियों में अलग-अलग तरह का हॉर्न बजाते हैं? यदि नहीं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो ध्यान रखना चाहिए कि ट्रेन चालक यानी लोको पायलट ट्रेन की पटरी बदलते वक्त या किसी तकनीकी समस्या के वक्त या फिर रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते वक्त कैसे हॉर्न बजाते हैं। यहां पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

1. एक छोटा हॉर्न
एक छोटे से हॉर्न का मतलब यह है कि अब ड्राइवर ट्रेन को यार्ड में ले जाएगा और वहां अगली यात्रा के लिए ट्रेन की सफाई की जाएगी।

2. दो छोटे हॉर्न
जब ड्राइवर दो छोटे हॉर्न बजाता है, तो वह गार्ड को ट्रेन शुरू करने के लिए रेलवे सिग्नल मांगने का संकेत देता है।

3. तीन छोटे हॉर्न
ड्राइवर शायद ही कभी हॉर्न को तीन बार दबाते हैं क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो इसका मतलब है कि उन्होंने ट्रेन पर नियंत्रण खो दिया है और गार्ड को तुरंत वैक्यूम ब्रेक खींचकर ट्रेन को रोकना पड़ेगा।
 

विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

4. चार छोटे हॉर्न
चार छोटे हॉर्न दर्शाते हैं कि ट्रेन में 'तकनीकी' समस्या है और ट्रेन आगे नहीं जा सकती है।

5. एक लंबा और छोटा हॉर्न
इस हॉर्न का मतलब है कि ड्राइव, गार्ड को इंजन चालू करने से पहले ब्रेक पाइप सिस्टम को सेट करने का संकेत दे रहा है।

6. दो लंबे हॉर्न और दो छोटे हॉर्न
ड्राइवर, गार्ड को इंजन पर नियंत्रण लेने का संकेत दे रहा है।
 

4 of 5
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
7. एक लंबा हॉर्न
यात्रियों को सूचित करने के लिए लगातार हॉर्न बजाया जाता है। इसका मतलब होता है कि ट्रेन कई स्टेशनों से बिना रुके गुजर रही है।

8. दो बार रुक रुक कर दो हॉर्न बजाना
यह सिग्नल राहगीरों को सचेत करने के लिए होता है कि ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाली है।

9. दो लंबे और छोटे हॉर्न
अगर ड्राइवर इन हॉर्न को बजाता है, तो इसका मतलब है कि ट्रेन ट्रैक बदल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा। - फोटो : Rupesh
10. दो छोटे और एक लंबा हॉर्न
इस ध्वनि का अर्थ है कि किसी यात्री ने चीन खींच ली है या गार्ड ने वैक्यूम ब्रेक खींचा है।

11. छह बार, छोटे हॉर्न
यह एक मुसीबत का संकेत है। जब ट्रेन खतरनाक स्थिति में फंस जाती है, तब ड्राइवर यह हॉर्न बजाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें