कंपनियां अक्सर आपके प्रोफाइल को सर्च करने के बाद हाल-फिलहाल की एक्टिविटी पर नजर रखती हैं इसलिए आपको एक्टिव होने से पहले कई बार सोचना चाहिए कि आप जो कर रहे हैं, उसका कितना असर आपके प्रोफाइल पर पड़ेगा। कुल मिलाकर देखें तो लिंक्डइन आपके बंद किस्मत को खोलने की चाभी हो सकती है। इसका फायदा उठाने के लिए आपको और भी स्मार्ट होना होगा।