फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने भी बनवाया था ताजमहल, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Feb 2020 11:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
trump taj mahal - फोटो : wikipedia
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा के दौरान मोहब्बत की नगरी ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने के लिए ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत 24 फरवरी को आगरा पहुंचे। देश की राजधानी की शान बढ़ाने के बाद वे 25 फरवरी को परिवार सहित अपने देश लौट गए। 

पर क्या आप जानते हैं, जैसे भारत के पास अपना ताजमहल है वैसे ही अमेरिका के पास भी एक ताजमहल है। जी हां, इसे ट्रंप ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसे बनवाने के लगभग 26 साल बाद ट्रंप को अपना ताजमहल बेचना पड़ा। 
 
कब और क्यों बना ये ताजमहल? इसे बनाने में कितनी लगी लागत? आखिर क्यों बेचना पड़ा ट्रंप को अपना ताजमहल? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।

ट्रंप का ताजमहल...

विज्ञापन

2 of 5
trump taj mahal - फोटो : wikipedia
  • अमेरिका में Hard Rock Hotel & Casino Atlantic City के नाम से एक कसीनो है जो न्यूजर्सी राज्य के अटलांटिक सिटी में स्थित है।
  • अमेरिका में सबसे मशहूर इस कसीनो और होटल को ट्रंप ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है।
  • हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो एटलांटिक सिटी, साल 1990 में बनाया गया।

बनाने में लागत...

विज्ञापन

3 of 5
trump taj mahal - फोटो : wikipedia
  • इसे बनाने में लगभग 100 करोड़ डॉलर (71,64,50,50,000.00 इंडियन रुपये) की लागत लगी थी। 
  • 2 अप्रैल, 1990 में जब यह कसीनो बनकर तैयार हुआ तो ये उस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा कसीनो था। 

क्यों करना पड़ा इसे बंद...

4 of 5
trump taj mahal - फोटो : wikipedia
  • कसीनो का इनैगुरेशन डोनाल्ड ट्रंप ने ही किया था। साल 2014 तक यानी कसीनो बनने के 24 साल बाद तक भी ट्रंप की कंपनी ने इसकी चमक कम नहीं होने दी। लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने की वजह से कंपनी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कारण कसीनो साल 2016 में बंद हो गया। 
  •  हार्ड रॉक इंटरनेशनल ब्रांड के अंतर्गत साल 2017 में सेमिनोल ट्राइब ऑफ फ्लोरिडा ने फिर से इस कसीनो को खड़ा किया। 

कसीनो का आकार...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trump taj mahal - फोटो : wikipedia
  • इमारत को बेहद ही अलग और अनोखे तरीके से बनवाया गया है। ये कसीनो लगभग 15 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसमें 1900 से ज्यादा कमरे हैं।
  • कसीनो के मुख्य द्वार पर गुंबदनुमा आकृति बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज, सरकारी अखबार ने किया दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें