सभी आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस में छात्रों के समान (टाई) अंक होने की स्थिति में सही सवालों के आधार पर रैंक दी जाएगी। मतलब जिस छात्र ने सही सवालोें के जवाब ज्यादा दिए हैं, उसको उच्च रैंक दी जाएगी।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
जेईई एडवांस के आयोजक आईआईटी कानपुर ने छात्रों के सवालों के जवाब में वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड की है। दरअसल छात्रों के एक समान अंक आने पर रैंक देने में समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
इसी के चलते आईआईटी कानपुर ने इस बार रैंक निर्धारण की नई प्रक्रिया लागू की है। पॉजिटिव अंकों के मिलान में भी छात्रों के नंबर एक समान होते हैं तो अभी तक चली आ रही व्यवस्था की तरह पहले मैथ के अंकों का मिलान होगा।
इसमें भी एक समान अंक होने पर फिजिक्स के अंक देखे जाएंगे। इन तीनों स्थितियों में भी एक समान नंबर होंगे तो छात्रों को एक ही रैंक दे दी जाएगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं।