फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : छोटी गलतियों से कट सकते हैं नंबर, ये हैं सफलता के मंत्र

Mon, 19 Mar 2018 11:46 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जारी है। अब गणित, सामाजिक विज्ञान और इतिहास जैसी महत्वपूर्ण विषयों के पेपर होने हैं। इस सप्ताह 12वीं की वहीं अगले सप्ताह 10वीं की गणित विषय की परीक्षा होगी। पिछले दो सालों में आए गणित के कठिन पेपर को लेकर छात्र घबरा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि छात्र घबराएं नहीं और परीक्षा में समझदारी से सवालों के जवाब दें। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। उत्तर लिखने से पहले शब्द सीमा का ध्यान रखें। छात्रों को एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़नी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
गणित में यह ध्यान रखें
- सूत्रों को समझ कर याद करें।
- हर प्रश्न को हल करते समय पहले सूत्र लिखें, फिर उसमें मान भरें।
- गणित का सवाल करते समय जिस जगह से गलती होगी, उसके बाद के प्रश्न को चेक नहीं किया जाता है। इसलिए एक-एक स्टेप को ध्यान से करें।
- पहले टॉपिक के अनुसार तैयारी करें, फिर सैम्पल पेपर्स की मदद से तैयारी करें।
- पिछले सालों के पेपर को करते समय देखें कि निर्धारित समय में उन्हें पूरा कर पा रहे हैं या नहीं।
- कैलकुलेशन पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 4
इतिहास में यह ध्यान रखें
- किताब के हर अध्याय को कम से कम दो बार जरूर पढ़ें। हो सकता है पहली बार इतिहास का अध्याय पढ़ने में अच्छा ना लगे लेकिन दूसरी बार पढ़ने पर दिलचस्पी बनने लगती है।
- घटना की तारीख और स्थान को हमेशा याद रखें।  
- सवाल करते समय एक ही चीज को बार-बार ना लिखें। 
- पिछले कुछ सालों के सीबीएसई पेपर को सॉल्व कर लें। 
विज्ञापन

4 of 4
सामाजिक विज्ञान में यह ध्यान रखें
- पिछले कुछ वर्षों के पेपर जरूर देख लें। कई बार सवाल रिपिट हो जाते हैं। 
- पेपर को अच्छे से पढ़ें। पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाते हैं। 
- अधिक अंक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होते हैं, इसलिए इनको उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करें।
- भूगोल या मानचित्र सें संबधित तथ्य पूछे जाते हैं तो उनको स्पष्ट रूप से चिह्नित करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें