जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) द्वारा 8 दिसंबर, 2019 को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाने वाली हैं। वे उम्मीदवार जो इस प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि JIPMER PG 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2019 है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कोर्स की शुरूआत जनवरी 2020 से होगी।
शैक्षिक योग्यता :
आवेदक के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों ने एमबीबीएस में कुल 55% अंक प्राप्त किए हों और एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों ने कुल 50% अंक प्राप्त किए हों।