फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल बंद, तय शेड्यूल पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 07 Apr 2021 11:07 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन बोर्ड, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से झारखंड में स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। 7 अप्रैल यानी आज से सूबे के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्य के स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। हालांकि, इस निर्णय से विभिन्न स्थानों पर होने वाली परीक्षाएं बाधित नहीं होंगी और तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही होंगी। सूबे में इस वक्त दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं जो कि 27 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
सूबे के स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी। ये कक्षाएं अभिभावकों की पूर्व अनुमति से वैसे ही ऑफलाइन संचालित होती रहेंगी। इस उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों को बंद रखने के अलावा, 8 बजे के बाद दुकानों और रेस्तरां बंद रखने का भी निर्णय लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इस संबंध में जो अधिसूचना जारी हुई है उसमें बताया गया है कि इस आदेश से इस वक्त सूबे में चल रही परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। स्कूल बंद होने के बाद छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेंगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए डिजिटल सामग्री प्रदान की जाएगी। हालांकि, इस साल बोर्ड परीक्षाएं देने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल आकर ऑफलाइन कक्षाएं भी ले सकेंगे। पहली से लेकर नौवीं, व ग्यारहवीं के स्कूल बंद रखे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए भी ऑफलाइन कक्षाएं अनिवार्य नहीं रखी गई हैं। स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें