JAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होने वाली है, जो 3 मार्च को समाप्त होंगी। दसवीं की परीक्षाएं सुबह होंगी, जबकि बारहवीं की परीक्षाएं दोपहर में होंगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस को समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए।
JAC Board Class 10th-12th Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होने जा रही। जेएसी मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) परीक्षा 11 फरवरी, 2025 को शुरू होगी और 3 मार्च, 2025 तक समाप्त होंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी।
इसी तरह, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं। ये परीक्षाएं भी 3 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी और दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
Admit Card, प्रवेश पत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परीक्षा में जाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में जानें की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए छात्र एडमिट कार्ड ले जाना बिल्कुल न भूलें। अपना स्कूल आईडी कार्ड भी साथ रखें। इसके अलावा, अगर बोर्ड ने कोई अन्य दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) ले जाने के लिए कहा है, तो उसे भी तैयार रखें।
विज्ञापन
3 of 7
JAC Board Class 10th-12th Exam
- फोटो : freepik
परीक्षा का समय और केंद्र चेक करें
अपने परीक्षा केंद्र का पता पहले से जान लें और वहां पहुंचने के लिए सही समय की योजना बनाएं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा का समय (शुरुआत और समाप्ति) सही से नोट कर लें।
4 of 7
JAC Board Class 10th-12th Exam
- फोटो : freepik
जरूरी सामान साथ रखें
नीले या काले बॉल पेन (कम से कम 2-3) लेकर जाएं। पेंसिल, स्केल, इरेजर, शार्पनर आदि रखें (अगर जरूरत हो तो)। गणित/विज्ञान की परीक्षा के लिए कैलकुलेटर या ज्योमेट्री बॉक्स (अगर अनुमति हो तो) लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस) ले जाना मना होता है, इन्हें घर पर ही छोड़ दें।
विज्ञापन
5 of 7
JAC Board Class 10th-12th Exam
- फोटो : freepik
परीक्षा के नियम और अनुशासन का पालन करें
परीक्षा हॉल में नकल करने की कोशिश बिल्कुल न करें, वरना परीक्षा रद्द हो सकती है। उत्तर पुस्तिका में दी गई निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके अनुसार उत्तर लिखें। किसी भी गलत व्यवहार या अनुचित साधन के प्रयोग से बचें। परीक्षा कक्ष में अनावश्यक बातचीत न करें।
विज्ञापन
6 of 7
JAC Board Class 10th-12th Exam
- फोटो : freepik
प्रश्न पत्र पढ़ने और उत्तर लिखने की रणनीति
पहले 10 मिनट में पूरे प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ लें। पहले आसान प्रश्नों को हल करें, फिर कठिन प्रश्नों पर जाएं। उत्तर साफ और व्यवस्थित तरीके से लिखें। अगर उत्तर को काटना हो तो एक सीधी रेखा से काटें, ज्यादा गंदगी न करें। समय बचाने के लिए हर उत्तर के मुख्य बिंदु (Key Points) लिखने पर ध्यान दें।
रात में पर्याप्त नींद (6-8 घंटे) लें, ताकि अगली सुबह तरोताजा रहें। हल्का भोजन करें और परीक्षा से पहले कुछ भारी या तैलीय खाना न खाएं। रिवीजन करें, लेकिन नए टॉपिक न पढ़ें, इससे कंफ्यूजन हो सकता है। परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी सामान पहले से बैग में रख लें, ताकि सुबह जल्दबाजी न हो।