फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023: जेईई मेन कैमिस्ट्री में न्यूमेरिक वैल्यू के सभी सवाल फिजिकल कैमिस्ट्री से, मैथ्स भी कठिन

Tue, 31 Jan 2023 11:20 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2023 Paper Analysis by Expert: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही जेईई मेन परीक्षा सोमवार को भी दो पारियों में हुआ। अधिकतर विद्यार्थियों ने बताया कि पहली पारी का पेपर थोड़ा आसान था जबकि दूसरी पारी का पेपर पहले के मुकाबले टफ रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
JEE Mains Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Mains 2023 Paper Analysis by Expert: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही जेईई मेन परीक्षा सोमवार को भी दो पारियों में हुआ। अधिकतर विद्यार्थियों ने बताया कि पहली पारी का पेपर थोड़ा आसान था जबकि दूसरी पारी का पेपर पहले के मुकाबले टफ रहा। अब परीक्षा के दो दिन 31 जनवरी और एक फरवरी ही बचे हैं। ऐसे में विद्यार्थी पेपर एनालिसिस देखकर ही आखिरी पेपर की तैयारी करें।
छात्रों की बेहतर तैयारी और समझ के लिए हम लेकर आए हैं कोटा के नामचीन कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर का एनालिसिस। डॉ माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक और रिस्पॉन्स के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पहली पारी के पेपर में कैमिस्ट्री के पेपर में न्यूमेरिक वैल्यू के सभी सवाल फिजिकल कैमिस्ट्री से पूछे गए। मैथ्स का पेपर भी कठिन रहा। वहीं फिजिक्स सामान्य रही। सुबह की तुलना में शाम की पारी में पेपर आसान रहा।  
विज्ञापन

2 of 5
JEE MAINS Exam - फोटो : संवाद File Photo

JEE Main 2023 फिजिक्स पहली पारी का पेपर सामान्य

उम्मीदवारों के अनुसार, पहली पारी का पेपर सामान्य रहा। इसमें काइनेटिक्स, केटीजी एंड थर्मोडायनेमिक्स से 2-3 सवाल पूछे गए। सभी चैप्टर्स से एक-एक सवाल पूछे गए। एरर और वर्नियर कैलिपर्स से अच्छे सवाल पूछे गए। डॉ माहेश्वरी ने बताया कि पेपर में कक्षा 12वीं के सवालों की संख्या अधिक रही। जेईई मेन एक्सक्लूसिव टॉपिक्स में सेमी कंडक्टर और कम्युनिकेशन से भी एक-एक सवाल पूछा गया।
वहीं, शाम की पारी में फिजिक्स का पेपर सामान्य रहा। कक्षा 11वीं में रोटेशन से एक रोलिंग पर आधारित सवाल पूछा गया। 12वीं के करंट इलेक्ट्रिसिटी और एसी से सर्किट बेस्ड सवाल पूछा गया। न्यूक्लियर फिजिक्स से दो सवाल पूछे गए थे, जिनमें से एक स्टेटमेंट बेस्ड था। जेईई मेन्स टॉपिक्स से सेमी कंडक्टर और कम्युनिकेशन सिस्टम से सवाल पूछा गया। पेपर फॉर्मूला बेस्ड रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जेईई मेन की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

JEE Main 2023 कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ से प्रश्न

छात्रों के अनुसार, पहली पारी का पेपर कठिन रहा। बड़ी बात यह रही कि न्यूमेरिक वैल्यू के सभी सवाल भौतिक रसायन से पूछे गए। भौतिक रसायन में मोल कॉन्सेप्ट, कोर सेनट्रेशन टर्म, रिडोक्स, आइडियल गैस, एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल काइनेटिक्स, एनट्रोपी आयनिक इक्वलीब्रियम एवं वैद्युत रसायन से सवाल पूछे गए। अकार्बनिक रसायन में पीरियोडिक टेबल, केमिकल बोडिंग, कोर्डिनेशन कैमिस्ट्री, मेटलर्जी, साल्ट एनालिसिस, एस, पी एंड डी ब्लॉक से प्रश्न पूछे गए।
 

4 of 5
जेईई मेन की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

JEE Main 2023 शाम की पारी में कैमिस्ट्री आसान रही

डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्बनिक रसायन में हैलोजन डेरिवेटिव, हाइड्रोकार्बन, ऑक्सीडेशन, एमीन, एरोमेटिक कंपाउंड, पॉलीमर एवं कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ से प्रश्न पूछे गए। शाम की पारी में कैमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। भौतिक रसायन में सुबह के टॉपिक्स से सवाल पूछे, वहीं अकार्बनिक रसायन में नेसलर रिएजेंट, हीटिंग इफेक्ट, क्वांटम नम्बर, कॉर्डिनेशन कैमिस्ट्री सहित लगभग सभी टॉपिक्स से सवाल पूछे गए। कार्बनिक रसायन में पीकेए वैल्यू, इलेक्ट्रोनिक डिस्प्लेसमेंट इफेक्ट, फ्रेक्शन डिस्टिलेशन, स्टेअेब्लिटी ऑफ कार्बोकेशन, एरोनोटिक ब्रोमिनेशन, पेप्टाइड बॉन्ड के साथ कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ से सवाल पूछे गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

JEE Main 2023 शाम की पारी में थोड़ी आसान रही मैथ्स

पहली पारी में मैथ्स का पेपर लैंदी और कठिन रहा। प्रश्नों की प्रकृति कैलकुलेटिव थी। डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलजेब्रा से लगभग 30 प्रतिशत, कैलकुलस से लगभग 25 प्रतिशत, वेक्टर 3डी से 4 से 5 सवाल, कॉर्डिनेट से 4 तथा स्टेटिस्टिक्स, रीजनिंग से एक-एक सवाल पूछा गया। मैथ्स में भी अलग-अलग टॉपिक्स से मिक्स्ड प्रश्न भी पूछे गए। शाम की पारी में पेपर सुबह की तुलना में आसान रहा। लगभग सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। एलजेब्रा से 27 से 30 प्रतिशत, कैलकुलस से 30 प्रतिशत, कॉर्डिनेट ज्योमेक्ट्री और वेक्टर-30 से 6-7 सवाल पूछे गए। स्टेटिस्टिक, रीजनिंग एवं रिएक्शन से 1-1 सवाल पूछा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें