फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Exam Preparation Tips: ऐसे करें जेईई मेन परीक्षा की तैयारी, बढ़ जाएंगे सफलता के चांस

Wed, 01 Jun 2022 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Exam Preparation Tips: जेईई परीक्षा के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा तिथियां अब नजदीक आ चुकी हैं। बेहतर तैयारी के लिए यहां आपको प्रमुख टिप्स दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
JEE Main 2022 Tips and Tricks - फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2022 Tips and Tricks: देश भर के विश्वविद्यालयों में संचालित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए होने वाली प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई मेन इस साल दो चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा तिथियां अब नजदीक आ चुकी हैं।
पहले चरण की परीक्षा के प्रवेश-पत्र एक-दो दिन में जारी हो सकते हैं। जबकि अगले चरण की मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा जुलाई में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आइए जानते हैं जेईई मेन 2022 की तैयारी के लिए अहम टिप्स ... 
विज्ञापन

2 of 7
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में मिलते हैं दाखिले
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीबीटी मोड में किया जा रहा है। जेईई मेन के माध्यम से 31 एनआईटी (NIT), 25 आईआईआईटी (IIIT), 28 जीएफटीआई (GFTI) और अन्य विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों दाखिले दिए जाते हैं। साथ ही आईआईटी (IIT) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस (JEE Advance) की क्वालीफाई एग्जाम भी है।  
विज्ञापन

3 of 7
JEE Main 2022 Tips and Tricks - फोटो : सोशल मीडिया
JEE Mains के लिए क्या पढ़ना होगा? 
जेईई मेन परीक्षा 2022 को क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी के कक्षा 11वीं और 12वीं के विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में अच्छी तरह से पारंगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को जेईई प्रवेश परीक्षा दोनों के लिए सामान्य तैयारी के लिए कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रत्येक विषयों को अलग करना चाहिए। दूसरा, जेईई मेन सिलेबस के विषयों को आसान, कठिन और बहुत कठिन में बांटा जाना चाहिए ताकि तैयारी उसी के अनुसार की जा सके। 
 

4 of 7
JEE Main 2022 Tips and Tricks - फोटो : अमर उजाला
JEE Mains 2022 की तैयारी योजना
जेईई मेन 2022 की तैयारी योजना कैसे बनाई जाए, यह पूछे जाने वाले सबसे बड़े प्रश्नों में से एक है। सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं, हालांकि, कुछ टॉपिक का वेटेज ज्यादा होता है। विषयों को अलग करने के बाद, उनका वेटेज जानना महत्वपूर्ण है। आमतौर पर ज्यादा प्रश्न ज्यादा वेटेज वाले पार्ट से पूछे जाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
JEE Main 2022 Tips and Tricks - फोटो : IStock
बेहतर योजना बनाने के लिए और विषयों के वेटेज को समझने के लिए टॉपर्स के इंटरव्यू और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों की जांच करें। नियमित अध्ययन करने के लिए आवश्यक दिनचर्या और टाइम-टेबल बनाकर उसका पालन करें। कठिन विषयों को अधिक समय दें और उन विषयों को कम दें, जिन्हें आपको सिर्फ रिवाइज करने की आवश्यकता है।  
विज्ञापन

6 of 7
JEE Mains 2022 की तैयारी - फोटो : source
JEE Mains जेईई मेन 2022 की तैयारी के स्टेप्स
  • सबसे पहले जेईई मेन 2022 का सिलेबस जानें।
  • जेईई मेन 2022 परीक्षा के परीक्षा पैटर्न को समझें।
  • कठिनाई स्तर के अनुसार, जेईई मेन के सिलेबस को विभाजित करें।
  • कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम को अलग-अलग कर लें।
  • विषयों को पता नहीं, सीखना है, कमजोर और मजबूत में बांटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
students - फोटो : iStock
  • परीक्षा को लेकर सिलेबस, अंक वेटेज के अनुसार विषयों को अलग करें।
  • ज्यादा अंक वेटेज के आधार पर ही टॉपिक की तैयारी करें।
  • अपने लिए साप्ताहिक और दैनिक कार्यक्रम तैयार करें। 
  • उन टॉपिक की सूची बनाएं, जिन्हें फिर से तैयार करने की आवश्यकता है। 
  • अधिक प्रोडक्टिव होने के लिए, छोटे और हस्तलिखित नोट्स बनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें