जेईई मेन
- फोटो : सोशल मीडिया
JEE Main 2023 Paper Analysis: केमिस्ट्री का पेपर मध्यम स्तर का रहा
छात्रों के अनुसार, पेपर मध्यम स्तर का रहा। जिसमें ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक व फिजिकल केमिस्ट्री तीनों से लगभग बराबर संख्या में प्रश्न पूछे गए। बीएम सर ने बताया कि इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीरियोडिक टेबल, कैमिकल बॉडिंग, कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री, एस-ब्लॉक, पी-ब्लॉक, एफ-ब्लॉक और एनवायरमेंटल केमिस्ट्री से प्रश्न आए।
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एसिड बेस, पीओसी, कार्बोनिल कंपाउंड, एमिनीज, बॉयोमोलीक्यूल तथा पॉलीमर से प्रश्न आए। फिजिकल केमिस्ट्री में एटोमिक स्ट्रक्चर, लिक्विड सॉल्युशन, कैमिकल काइनेटिक्स, थर्मोडाइनेमिक्स, आयोनिक तथा सरफेस केमिस्ट्री से प्रश्न पूछे गए।