JEE Main 2021 : 15 जनवरी तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मंगलवार, 15 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार जेईई मेन 2021 की परीक्षा के लिए
jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन विंडो पर आवेदन किया जा सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) सूचना विवरणिका के अनुसार, जेईई मेन 2021 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 है।
कई भाषाओं में होगा पेपर :
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे।
JEE Main 2021 : 15 जनवरी तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू
- फोटो : एनटीए
साल में चार बार होगी परीक्षा :
इस बार, JEE Main 2021 चार बार आयोजित की जाएगी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जेईई (मेन) 2021 के कारण बोर्ड परीक्षाओं में दिक्कत न आए, जो कि विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर आयोजित की जा सकती हैं।
कब-कब होगी परीक्षा :
परीक्षा का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी, 2021 तक होगा। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे।
JEE Main 2021 : 15 जनवरी तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू
- फोटो : एनटीए
प्रवेश पत्र फरवरी में मिलेंगे :
जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस :
जेईई मेन 2021 के लिए फीस में अलग-अलग श्रेणी के अनुसार छूट प्राप्त होगी। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के भारतीय छात्रों के लिए 650 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 3000 रुपए रखी गई है। जबकि महिलाओं और एससी/एसटी/दिव्यांग और ट्रांसजेंडर श्रेणी भारतीय छात्रों के लिए 325 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 1500 रुपए होगी। फीस संबंधी अधिक जानकारी और छूट पात्रता शर्तों के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी ब्रोशर पढ़ें।