फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

Tue, 02 Mar 2021 07:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2021 :  इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 02 मार्च, 2021 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं। जेईई मेन 2021 परीक्षा के दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 06 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।  

पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी 
पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए थे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
निशंक ने बताया कि एनटीए ने जेईई मेन के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया है। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा। 
 

4 of 5
JEE Main 2021 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- साल में चार बार होगी जेईई मेन परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें