फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA JEE Main 2021: ये हैं वो पांच FAQ जो जेईई मेन 2021 परीक्षा को लेकर सारी शंकाएं करेंगे दूर

Sat, 26 Dec 2020 05:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
NTA JEE Main 2021:  अगर आपके मन में जेईई मेन 2021 परीक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल और शंकाएं हैं, तो 5 सवालों के जवाबों के जरिए आप इन शंकाओं को दूर कर सकते हैं। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 (JEE Main 2021) परीक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए एफएक्यू जारी किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या हैं ये FAQ


इसे भी पढ़ें-Year Ender 2020: इस साल इन इंजीनियरिंग कॉलेजों ने बनाई शीर्ष 10 में जगह
 
विज्ञापन

2 of 6
JEE Main 2021 : 15 जनवरी तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला
सवाल: क्या अलग- अलग सत्रों के जेईई मेन के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा?
जवाब:  नहीं, सभी सत्रों के केवल एक ही आवेदन फॉर्म भरा जायेगा।

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2020: ये हैं इस साल के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, पहले स्थान पर AIIMS दिल्ली
 
विज्ञापन

3 of 6
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला
सवाल: क्या विद्यार्थी एकसाथ एक या उसे ज्यादा सेशन की परीक्षा देने का विकल्प चुन सकता है?
जवाब: हां। अभ्यर्थी एक या फिर चारों (फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 2021) सेशन की परीक्षाएं देने का विकल्प एक साथ चुन सकता है। अभ्यर्थी को पहले अटेम्प्ट के लिए आवेदन के वक्त ही इसे चुनना होगा।

4 of 6
JEE 2021 - फोटो : पीटीआई
सवाल: क्या जेईई मेन 2021 का सिलेबस बदला गया है?
उत्तर: नहीं। सिलेबस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इस बार पेपर में 90 प्रश्न होंगे जिसमें अभ्यर्थी को सिर्फ 75 प्रश्न के उत्तर देने होंगे। 15 प्रश्न ऑप्शनल होंगे। ऑप्शनल प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
जेईई परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला
सवाल: अगर अभ्यर्थी ने फरवरी जेईई मेन सत्र के लिए आवेदन नहीं किया है, तो क्या वह आगे के जेईई मेन सत्रों की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकता है?
उत्तर: हां। यहां अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि जब एक सत्र की परीक्षा का रिजल्ट आएगा उसके बाद ही अगले सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खुलेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
सवाल: क्या चारों सत्रों की फीस एक साथ दी जा सकती है?
उत्तर – हां। चारों सत्रों -फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई की फीस का भुगतान एक साथ किया जा सकता है।

यहां क्लिक करकें आधिकारिक साइट पर पढ़ें FAQ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें