फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जा रहे युवाओं के लिए काम की खबर, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Tue, 28 Nov 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा देने वालों को इस बार फायदा मिलेगा। इस खबर को पढ़कर उनके चेहरे खिल जाएंगे। आगे पढ़िए...


 
विज्ञापन

2 of 7
exam
पहली बार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के बाद जेईई एडवांस भी ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में जेईई मेन ऑनलाइन देने वालों छात्रों के लिए जेईई एडवांस ऑनलाइन देने में अपेक्षाकृत ज्यादा आसानी होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑनलाइन पैटर्न की तैयारी करने वालों के लिए यह बात भी फायदेमंद होगी कि एक ही बार के प्रयास से दोनों परीक्षाओं की तैयारी हो जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
demo pic
आईआईटी ने जेईई एडवांस परीक्षा इस बार से ऑनलाइन कर दी है। इससे पहले की जेईई मेन परीक्षा में इस बार भी ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प रहेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी जेईई मेन ऑनलाइन देंगे, उनके लिए जेईई एडवांस ऑनलाइन देना भी आसान हो जाएगा।

 

4 of 7
online app
जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें ऑफलाइन एग्जाम देने के साथ ही ऑनलाइन का विकल्प भी खुला रहेगा। जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल 2018 और जेईई मेन ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल 2018 को होगा।
विज्ञापन

5 of 7
apply online
परीक्षा विशेषज्ञ एवं बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक, जेईई मेन के लिए अगर कोई कैंडिडेट गलती से ऑफलाइन का विकल्प भर देता है तो वह इसे ऑनलाइन में कन्वर्ट कर सकता है, लेकिन अगर ऑनलाइन भर देता है तो ऑफलाइन का विकल्प नहीं मिलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
money
जेईई मेन ऑनलाइन में एक और फायदा भी है कि इसका शुल्क ऑफलाइन के मुकाबले कम होगा। परीक्षा विशेषज्ञ और वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक, जेईई मेन ऑनलाइन पर जो कैंडिडेट तैयारी करेगा, उसके लिए जेईई एडवांस ऑनलाइन का विकल्प खुद तैयार हो जाएगा। क्योंकि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस केवल ऑनलाइन ही होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
computer
जेईई मेन ऑनलाइन हो या एडवांस ऑनलाइन, दोनों ही परीक्षाएं देना बेहद आसान है। इसके लिए कंप्यूटर की विशेष जानकारी की जरूरत नहीं है। केवल कंप्यूटर का माउस चलाना है और परीक्षा देना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑनलाइन में एक और फायदा यह भी है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी प्रश्न की भाषा अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें