फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बड़ी हस्तियों ने जामिया मिल्लिया विवि से ली है डिग्री

Tue, 17 Dec 2019 07:45 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रविवार को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। देशभर के कई विश्वविद्यालयों में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। अब जामिया विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड और क्रिकेट की उन नामी हस्तियों के बारे में, जिन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है।

 
विज्ञापन

शाहरुख खान

2 of 7
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के छात्र रह चुके हैं। शाहरुख कम अटेंडेंस होने के चलते अंतिम वर्ष की परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे।
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

3 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रमक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सहवाग को नजफगढ़ का नवाब, मुल्तान का सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपना ग्रेजुएशन जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पूरा किया है। 

मॉनी रॉय

4 of 7
अभिनेत्री मॉनी रॉय ने भी ग्रेजुएशन में इंग्लिश लिटरेचर विषय से पढ़ाई की है। उनके माता-पिता चाहते थे कि वो पत्रकार बनें। इसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

किरण राव

5 of 7
किरण राव पेशे से प्रोड्यूसर और मशहूर अभिनेता आमिर खान की पत्नी हैं। किरण ने साल 1995 में मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने जामिया में दाखिला लिया और एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। किरण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।
विज्ञापन

निधि बिष्ट

6 of 7
निधि बिष्ट टीवीएफ में कास्टिंग डायेक्टर है। निधि को पिचर्स और परमानेंट रूममेट में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। निधि ने जामिया से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। ग्रेजुएशन के बाद निधि ने कुछ समय तक दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की थी। 

ये भी पढ़ें : कितनी होती है एक फांसी के फंदे की कीमत, भारत में अब तक कितनों को मिली यह सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष छाया 

7 of 7
हर्ष छाया भारतीय फिल्म / टीवी अभिनेता हैं। उन्हें अभिनय की दुनिया में पहचान टीवी शो हसरतें से मिली। उन्होंने जामिया से मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से पढ़ाई की थी।

ये भी पढ़ें : पहले दिल्ली में नहीं था हिंसा के कारण चर्चा में आया जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जानें इतिहास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें