फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिल्ली में नहीं था हिंसा के कारण चर्चा में आया जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जानें इतिहास

Mon, 16 Dec 2019 04:23 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Milia Islamia University - JMI) के छात्रों ने नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। अब छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रों में काफी नाराजगी है। अब कई छात्र संगठन पुलिस की कार्रवाई के विरोध में उतर आए हैं।

पर क्या आपको पता है कि आजादी के देशव्यापी असहयोग और खिलाफत आंदोलन से जन्मी इस यूनिवर्सिटी का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। यह विश्वविद्यालय पहले दिल्ली में नहीं था। आइए आपको बताते हैं जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि के इतिहास के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
  • साल 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना की गई थी।
  • भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा साल 1988 में जामिया को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया गया।
  • उर्दू भाषा में जामिया का अर्थ होता है यूनिवर्सिटी, और मिल्लिया का अर्थ होता है राष्ट्रीय।
विज्ञापन

3 of 9
  • आजादी से पहले गांधी जी ने आह्वान किया था कि कि सभी ब्रिटिश औपनिवेशक शासन द्वारा चलाए जा रहे सभी शैक्षणिक संस्थानों का विरोध करें।
  • गांधी जी के इस आह्वान का जवाब देते हुए राष्ट्रवादी शिक्षकों और छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को छोड़ दिया।
  • ये सभी समर्थक ब्रिटिश झुकाव का विरोध कर रहे थे। इस आंदोलन का नेतृत्व मौलाना महमूद हसन, मौलाना मोहम्मद अली, हकीम अजमल खान, डॉ मुख्तार अहमद अंसारी और अब्दुल माजिद ख्वाजा कर रहे थे।

4 of 9
  • बता दें कि जहां जामिया विवि में मुस्लिम समुदाय के लिए 70 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। 
  • साल 1920 में यूनिवर्सिटी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थापित किया गया था।
  • इसके संस्थापक नेताओं में से मुख्य तौर पर अली ब्रदर्स के नाम से मशहूर मुहम्मद अली जौहर और शौकत अली थे।



 
विज्ञापन

5 of 9
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रवादी नेता अबुल कलाम आजाद अपने मुख्य प्रारंभिक संरक्षकों में से एक थे।
  • मोहम्मद अली जौहर जामिया के पहले कुलपति बने।
  • जाकिर हुसैन ने साल 1927 के कठिन समय में विश्वविद्यालय को संभाला और सभी कठिनाइयों के बीच से इसे राह दिखाई। 
विज्ञापन

6 of 9
  • उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें विश्वविद्यालय के परिसर में दफनाया गया जहां उनका मकबरा जनता के लिए आज भी खुला है।
  • मोहम्मद मुजीब के नेतृत्व में जामिया को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
  • बाद में मुख्तार अहमद अंसारी कुलपति बन गए। विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार और स्वास्थ्य केंद्र का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 9
  • दिसंबर 1988 में जामिया को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया गया। 
  • साल 2006 में सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल्ला बिन अल सऊद ने विश्वविद्यालय में पुस्तकालय के निर्माण के लिए 30 मिलियन डॉलर का दान दिया था। 
  • अब यह पुस्तकालय डॉ. जाकिर हुसैन लाइब्रेरी (सेंट्रल लाइब्रेरी) के नाम से जाना जाता है।
  • स्थापना के पांच साल बाद 1925 में यह विवि दिल्ली स्थानांतरित हुआ।

8 of 9
  • 15 दिसंबर को जामिया इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर तोड़फोड़ के आरोप लगे।
  • इसके बाद देर रात लाइब्रेरी में तोड़फोड़ और छात्रों के साथ पुलिस की झड़प का मुद्दा सामने आया।
  • इस पर विश्वविद्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि पुलिस बिना इजाजत लिए कैंपस में घुसी और मारपीट की।
  • अब विश्वविद्यालय प्रशासन इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

9 of 9
  • कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया को भारत के सबसे प्रगतिशील शैक्षिक संस्थानों में से एक कहा था।
  • नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर सरोजनी नायडू ने एक बार कहा था कि इस विश्वविद्यालय का एक-एक पत्थर बलिदान की निशानी है।
ये भी पढ़ें:  जामिया हिंसा पर देशभर के छात्रों में उबाल, लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक मचा बवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें