फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरकारी स्कूलों में 11वीं के छात्रों के लिए एक जनवरी से शुरू होगी इंटर्नशिप, 24 दिसंबर तक होगा ओरिएंटेशन

Sun, 22 Dec 2024 11:02 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Internship for 11th Students: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं में कौशल या वोकेशनल विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक जनवरी से इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी। इससे पहले 22 से 24 दिसंबर तक छात्रों को इसके संबंध में जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
Delhi Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं में कौशल या वोकेशनल विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक जनवरी से इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी। यह इंटर्नशिप या ऑन द जॉब ट्रेनिंग छात्रों को काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

एनओसी जमा करना जरूरी

इससे पहले 22 से 24 दिसंबर तक छात्रों को इसके संबंध में जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएंगे। इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों को 27 दिसंबर तक माता-पिता से प्राप्त एनओसी को जमा कराना होगा। यह एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) छात्रों के लिए जमा कराना जरूरी होगा।  
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

80 घंटे की इंटर्नशिप की सिफारिश

स्किल-वोकेशनल पाठ्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं या बारहवीं में 80 घंटे की इंटर्नशिप की सिफारिश की गई है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय काफी समय से तैयारी कर रहा है। जिससे कि छात्रों को इंटर्नशिप का लाभ मिल सके। बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने छात्रों को वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने का अनुभव प्रदान करने के लिए इंटर्नशिप करने की सलाह दी थी। ग्यारहवीं व बारहवीं में छात्र वोकेशनल व स्किल विषयों की पढ़ाई करते हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पढ़ाई के दौरान ही मिलेगा ऑन द जॉब ट्रेनिंग का लाभ

इनके लिए थ्योरी के साथ-साथ छात्रों को प्रैक्टिकल का ज्ञान भी जरूरी है। ऐसे में इंटर्नशिप कराने की तैयारी की गई है। जिससे कि उन्हें पढ़ाई के दौरान ही ऑन द जॉब ट्रेनिंग का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

अवकाश का सही उपयोग कर सकेंगे छात्र

चूंकि सरकारी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश हो रहे हैं। ऐसे में अवकाश के दौरान छात्र अपने समय का सही तरीके से उपयोग भी कर सकेंगे। जो छात्र ग्यारहवीं में 80 घंटे की इंटर्नशिप को पूरा कर लेंगे, उन्हें बारहवीं में इसकी आवश्यकता नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें