10. किस तरह की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा?
श्रद्धालुओं को पहले भारत में स्थित डेरा बाबा नानक के पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में जाना होगा। यहां उनकी आव्रजन जांच होगी। फिर सुरक्षा जांच होगी। इसके बाद ही वह पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।
11. क्या चीजें लेकर जा सकते हैं?
करतारपुर जाने वाले श्रद्धालु अपने साथ अधिकतम 11 हजार रुपये नकद, अधिकतम 7 किलो वजन वाला बैग, पानी, दवाएं, खाना, आदि ही ले जा सकते हैं। 11 हजार रुपये तक की पाबंदी इसलिए है, क्योंकि अधिकतम इतने रुपयों को ही पाकिस्तानी मुद्रा में बदला जाएगा।
12. किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
वैध पासपोर्ट, प्रवासी भारतीयों के लिए ओसीआई कार्ड और उस देश का पासपोर्ट जहां वो रह रहे हैं, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सक्रिय मोबाइल नंबर।
ये भी पढ़ें : Ayodhya Case Verdict 2019 : जानें सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों को.. जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला