9. आपकी सैलरी रिक्वायरमेंट क्या है?
अगर आपसे इंटरव्यू पैनल ने यह सवाल पूछा है, तो समझ लीजिए कि अब तक का आपका इंटरव्यू बिल्कुल सही दिशा में गया है। ऐसे समय आपको कोई भी ऐसी डिमांड नहीं करनी चाहिए, जो अब तक की आपकी मेहनत पर पानी फेर दे। कंपनी आपको कितनी सैलरी देगी, इसका थोड़ा-बहुत आइडिया आपको पहले से ही होगा। आप उससे थोड़ी ज्यादा राशि की मांग करें ताकि आसानी से नेगोसिएशन कर सकें।