फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से जुड़ी ये हैं 5 गलतफहमियां, कहीं आपने भी तो सच नहीं मान ली

Fri, 29 Jun 2018 07:08 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mobile User
मोबाइल से जुड़ी ऐसी कई भ्रांतियां हैं जिनके बारे में हर कोई बात करता है और उसे फॉलो भी करता है लेकिन आपको उन बातों को सही मान लेने से पहले जान लेना चाहिए कि कहीं ये केवल कोई अफवाह तो नहीं है तो चलिए हम आपको ऐसी ही 5 गलतफहमियों को बताने जा रहे हैं जो कि मोबाइल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Make Money from mobile photography
ज्यादा मेगापिक्सल मतलब ज्यादा अच्छी फोटो
सेल्फी का जमाना है। ऐसे में जब भी आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो कैमरे के मेगापिक्सल सबसे पहले जानना चाहते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जिस मोबाइल के कैमरा में ज्यादा मेगापिक्सल होते हैं उसमें फोटो क्वालिटी ज्यादा अच्छी होती है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये बात बिलकुल गलत है। मेगापिक्सल तब ही मायने रखता है जब आप पिक्चर प्रिंट करवाते हैं। असल में फोटो की क्वालिटी मेगापिक्सल के अलावा और भी बहुत-सी चीजों पर डिपेंड करती है जैसे कैमरा लेंस, सेंसर, फोकस आदि। 
विज्ञापन

3 of 6
mobile charge
दूसरा चार्जर यूज नहीं करना चाहिए
आपने ये बात कई बार सुनी होगी कि अपने फोन को कभी भी किसी दूसरे फोन या कंपनी के चार्जर से चार्ज मत कीजिए, केवल उसी चार्जर का यूज कीजिए जो इस फोन के साथ आया है। ये बात बिलकुल गलत है। आप किसी भी टाइप का चार्जर यूज कर सकते हैं, चाहे वो किसी भी कंपनी का हो बस ध्यान इस बात का रखना है कि जो दूसरा चार्जर हो वो डुप्लीकेट ना हो, बाकि कोई समस्या नहीं है।

4 of 6
mobile user
रात भर चार्जिंग से खराब हो सकती है बैटरी 
यह बात भी आपने कई बार सुनी होगी कि मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर मत लगाइए नहीं तो आपका फोन खराब हो सकता है या उसकी बैटरी खराब हो सकती है। सच्चाई तो ये है कि आप मोबाइल को रातभर चार्ज कर सकते हैं इससे आपकी बैटरी को कुछ नहीं होगा। इसका कारण यह है कि आजकल के मोबाइल 'स्मार्ट' फोन होते हैं। आपका फोन यह पहचान लेगा कि यह फुल चार्ज हो गया है और खुद ही चार्जिंग बंद कर देगा।
विज्ञापन

5 of 6
MOBILE APP
फोन में जितने ज्यादा बार उतने अच्छे सिग्नल
आमतौर पर लोग मानते हैं कि मोबाइल में जितने ज्यादा बार होते हैं उतना अच्छा सिग्नल होता है लेकिन ऐसा नहीं है। मोबाइल में सिग्नल बार केवल ये बताते हैं कि आपका मोबाइल फोन उस नेटवर्क टावर से कितनी दूरी पर है। अगर आप टावर के एकदम पास जाकर फोन कॉल कर रहे हैं और उसी समय आपके उस इलाके में 4 हजार और लोग हैं जो कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका नेटवर्क एकदम बिजी हो जाएगा और आपको कॉलिंग क्वालिटी एकदम खराब ही मिलेगी इसलिए इस गलतफहमी में मत रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mobile calling
डाटा कनेक्टिविटी टर्न ऑफ करने से होगा फायदा
ऐसा कहा जाता है कि डाटा, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस बंद करने से आपके बैटरी पर लोड कम होता है। यह भी सलाह दी जाती है कि आपका मोबाइल कम चार्ज हो तो इन्हें टर्न ऑफ करने से कुछ मदद मिलेगी। ये बेसिक सिस्टम सर्विसेस है जो कि आपके मोबाइल में ऑन होनी चाहिए ताकि यह आराम से काम कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें