फायर एक्सटिंग्विशर प्रयोग करते समय ये चीजें याद रखें :
अगर आग कम हो और आपको लगता है कि आप उसे फायर एक्सटिंग्विशर से बुझा सकते हैं, तो फायर एक्सटिंग्विशर प्रयोग करते समय PASS एक्रोनिम को ध्यान रखें :
P : मानें पुल, सबसे पहले फायर एक्सटिंग्विशर की पिन निकालें।
A : मानें ऐम, आग की एक्सटिंग्विशर वहां प्रयोग करें जहां आग शुरू हुई हो (आग के बेस पर)।
S : मानें स्क्वीज, आग के आधार पर ऐम कर एक्सटिंग्विशर का हैंडल दबाएं।
S : मानें स्वीप, अब जब आपने एक्सटिंग्विशर का हैंडल दबा दिया है, तो एक्सटिंग्विशर को आग लगी हुई हर दिशा में घुमाएं।
अगर तब भी आग ना बुझे तो, आप इमारत से निकला जाएं और मदद के लिए आस-पास के लोगों को बुलाएं।
ये भी पढ़ें : भीषण आग से 43 की मौत, खतरनाक गैस से भर गई थी बिल्डिंग, दम घुटने से गई जानें