JoSAA Counselling 2023 IIT NIT IIIT GFTI Admission: देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57 हजार से ज्यादा सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का तीसरे राउंड का सीट आवंटन बुधवार, 12 जुलाई, शाम पांच बजे जारी होगा।
विद्यार्थी जिन्हें पहली बार इस राउंड में प्रथम बार सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 14 जुलाई शाम पांच बजे तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट असेप्टेंस फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं ऐसे विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान दस्तावेजों में कमी पाई जाएगी, उन्हें 15 जुलाई शाम पांच बजे तक क्वेरी का रिस्पॉन्स देना होगा। अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।