फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAM 2022: आईआईटी- आईआईएससी में दाखिलों के लिए जैम परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mon, 30 Aug 2021 09:35 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जैम एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो आईआईटी में एमएससी और अन्य पीजी पाठ्यक्रमों एवं आईआईएससी, बेंगलुरु के एकीकृत पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और अन्य सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
1 of 4
जैम 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के शीर्ष संस्थानों इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी - पीएचडी, एमएससी -पीएचडी ड्यूल डिग्री और आईआईटी के अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम के साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी आईआईएससी के स्नातकोत्तर विज्ञान पाठ्यक्रमों एवं इंटीग्रेटेड पीएचडी कार्यक्रम में दाखिलों के लिए जैम परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
बता दें कि इस साल, जैम परीक्षा का आयोजन आईआईटी, रुड़की यानी भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान, रुड़की की ओर से किया जा रहा है। जबकि बीते साल आईआईएससी बेंगलुरु ने जैम परीक्षा के आयोजन का जिम्मा संभाला था।

क्या है जैम परीक्षा? 
जैम एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो आईआईटी में एमएससी और अन्य पीजी पाठ्यक्रमों एवं आईआईएससी, बेंगलुरु के एकीकृत पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और अन्य सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। जैम टेस्ट हर साल फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है और इसके स्कोर के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
जैम परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जैम 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत और जैम 2022 वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया : 30 अगस्त, 2021 (सोमवार)  {नोट : आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पांच दिन पहले शुरू हो गई है।}
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और वेबसाइट पर दस्तावेजों को अपलोड करना : 11 अक्तूबर, 2021 (सोमवार) 
  • जैम प्रवेश पत्र की उपलब्धता और डाउनलोड लिंक की शुरुआत :  04 जनवरी, 2022 (मंगलवार) 
  • जैम 2022 के लिए परीक्षा की तिथि : 13 फरवरी, 2022 (रविवार)
  • जैम 2022 के परिणामों की घोषणा : 22 मार्च, 2022 (मंगलवार)
  • जैम 2022 वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन पत्र जमा करना : 11 अप्रैल से 25, अप्रैल 2022 तक
  • पहली प्रवेश सूची की घोषणा : 01 जून, 2022 (बुधवार)
  • दूसरी प्रवेश सूची की घोषणा : 16 जून, 2022 (गुरुवार)
  • तीसरी प्रवेश सूची की घोषणा : 25 जून, 2022 (शनिवार)
  • चौथी और अंतिम प्रवेश सूची की घोषणा : 05 जुलाई, 2022 (मंगलवार)
  • जैम 2022 के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया का समापन : 11 जुलाई, 2022 (सोमवार) 
 
विज्ञापन

3 of 4
आईआईटी, रुड़की - फोटो : source
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://joaps.iitr.ac.in/ में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि।  
विज्ञापन

4 of 4
आईआईएससी बेंगलुरु - फोटो : twitter.com/iiscbangalore
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि।

जैम 2022 प्रवेश सूचना विवरणिका Information Brochure

जैम 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट Indian Institute of Technology Roorkee

जैम 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट JOAPS
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें