फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ऑफिस में करेंगे ये काम तो दोगुनी हो जाएगी सैलरी

Sat, 10 Nov 2018 08:39 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रतियोगिता के इस दौर में हर कोई ऑफिस में अपनी अच्छी छवी बनाएं रखना चाहता है। पर क्या आप जानते हैं कि जो तरीके आप अपना रहे हैं वे कितने सही हैं और कितने गलत? अगर नौकरी नई है तो हर कोई अपने ऑफिस में सबकी नजरों में कढ़ना चाहता हैं। अच्छा काम और स्वभाव होने के साथ साथ भी कई चीजें जरूरी हैं जो अगर आप अपनाएंगे तो ऑफिस में बॉस के साथ साथ साथियों के भी चहेते बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
पहली नजर में अगर किसी को जज करना है तो हम सबसे पहले उसका पहनावा और हाव-भाव देखते हैं। और उसी के आधार पर उसकी छवी का अंदाजा लगा लेते हैं। पहनावा फॉर्मल रखें क्योंकि क्या पता कभी भी आपको बॉस या किसी सीनियर व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
सबसे ज्यादा जो हिचक महसूस होती है वो अपने आस-पास बैठे लोगों से मिलाप करने और उनका नाम जानने में होती है। आपके लिए अच्छा होगा कि जल्दी अपने साथियों का नाम याद कर लें। इशारों में न बुलाएं, अगर किसी स्थिति में सामने वाले का नाम भूल भी जाते हैं तो उससे माफी मांग कर फिर पूछ लें। इससे किसी को बुरा भी नहीं लेगगा और आपका काम भी सरलतापूर्वक हो जाएगा।

4 of 8
चूंकि अब आप उस ऑफिस का हिस्सा हैं इसलिए साथियों के साथ मिलजुल कर काम करने की चाह व्यक्त करें। अपनी टीम की तरफ ईमानदार रहें और तारीफ मिलने पर उन्हें शुक्रिया कहना न भूलें। सबसे जरूरी बात किसी भी बात के लिए किसी एक को जिम्मेदार न ठहराएं। अगर किसी तरह की गलती होती भी है तो वह गलती पूरी टीम की होती है न की सिर्फ एक शख्स की।
विज्ञापन

5 of 8
सवाल पूछने या मदद मांगने में कभी न हिचकिचाएं। आप उस ऑफिस में नए हैं तो जाहिर है सब कुछ नहीं जानते होंगे। लेकिन जानने की इच्छा जरूर रखें। अगर आपको चीजें याद रखने में परेशानी होती है तो संस्था के बारे में नियम कानून और तौर तरीकों को लिख लेने में भी हर्ज नहीं है। एक ही चीज को बार बार पूछेंगे तो सामने वाला भी झुंझला जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
शुरुआती दिनों में आपको काम कम ही दिया जाएगा, लेकिन काम जल्दी खत्म हो जाने पर खाली अगली चीज का इंतजार करने के बजाए खुद से पहल करें और काम मांगें। बहुत जरूरी है कि कम से कम शुरुआती दिनों में ऑफिस सही समय पर पहुंचें। समय सीमा से कुछ देर और रुकने में कोई हर्ज नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
ऑफिस के परपंच और पॉलिटिक्स से दूर ही रहें तो बेहतर है। आपके बेहतर काम को देख कर कुछ लोगों को आपको इस दलदल में घसीटने में समय नहीं लगेगा। कोशिश करें ऑफिस के समय अपना निजी काम न करें। ध्यान केंद्रित रखें। किसी चर्चा के दौरान आगे आगे बोलने से बेहतर है दूसरे की भी सुनें। हर चीज में अपनी राय देने से फायदा नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
अपने बॉस को अपने काम से जुड़ी हर चीज की जानकारी देते रहें। खासकर शुरुआती दिनों में समय समय पर अपने बॉस से मिलते रहने से आप दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बनेगा। खुद भी अपने काम का रिकॉर्ड रखें और उसे सुधारने की कोशिश करते रहें। यह आपको आगे चल कर भी बहुत मदद करेगा। और आखिर में, अपने अंदर आत्म विश्वास की कमी कभी न होने दें। यही चीज है जो आपको आगे तक ले जाएगी। नौकरी के शुरुआती दिनों में ही नहीं बल्कि जिंदगी भर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें