ICMR केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) ने दो साल के एमएससी (स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को पढ़ें। आपको बता दें कि यह कोर्स ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के द्वारा आयोजित है। उम्मीदवारों का चयन 14 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।