फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET: परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, समय से पहुंचना अनिवार्य; चूकने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Tue, 15 Jul 2025 03:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET Exam: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
1 of 5
Exam - फोटो : Adobe Stock
HTET Exam 2024: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की नई तिथियों की घोषणा हो चुकी है। अब यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि पहले यह 26 और 27 जुलाई को प्रस्तावित थी। परीक्षा तीन स्तरों- लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
Exam - फोटो : Adobe Stock

लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा तीनों स्तरों यानी पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी। इस बार राज्य भर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

30 जुलाई को लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी 399 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके बाद 31 जुलाई को TGT और PRT स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : freepik

82 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी PRT परीक्षा में होंगे शामिल

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, लेवल-2 (TGT) की परीक्षा 31 जुलाई को प्रातः 10:00 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित होंगे। वहीं लेवल-1 (PRT) की परीक्षा इसी दिन सांय 3:00 से 5:30 बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 82,917 अभ्यर्थी 280 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बोर्ड द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी किए जाएंगे।

4 of 5
- फोटो : freepik

परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बोर्ड ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि सभी अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें। इनमें मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक सत्यापन और अंगूठे के निशान की डाटा कैप्चरिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : freepik

नकली अभ्यर्थी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रतिरूपण (Impersonation) को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाया गया, तो उसके विरुद्ध IPC के तहत प्रतिरूपण का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचे और दिशानिर्देशों का पूर्णतः पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें