फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब अप्लाई करने से पहले ऐसे बनाएं रिज्यूमे, समझ लीजिए नौकरी पक्की

Fri, 29 Jun 2018 01:30 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिज्यूमे
जब भी आप किसी इंंटरव्यू के लिए जाते हैं तो रिज्यूमे से ही आपका पहला इंप्रेशन पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि इंटरव्यू के दौरान रिज्यूमे में इतनी बातें उलझ जाती हैं कि हाथ आई नौकरी निकल जाती है। अक्सर हम समझ नहीं पाते कि इसकी वजह क्या रही और क्यों इतना अच्छा अनुभव और एकेडमिक होने के बावजूद सेलेक्ट नहीं हुए। दरअसल कमी आपके रिज्यूमे में होती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि रिज्यूमे बनाते समय आप किन बातों का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन

2 of 6
रिज्यूमे काफी बड़ा ना रखें
हमेशा कोशिश करिए कि आपका रिज्यूमे छोटा ही हो। इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप अहम जानकारी उसमें न डालें। कोई बात अगर कम शब्दों में कही जा सकती हैं तो उन्हें कम शब्दों में ही पेश करें। इससे इंटरव्यू लेने वाले के लिए भी रिज्यूमे पढ़ना सरल होगा।
विज्ञापन

3 of 6
JOBS
गैर जरूरी अनुभव ना लिखें
रिज्यूमे को बड़ा बनाने के चक्कर में अक्सर गैर जरूरी वर्क अनुभव भी डाल देते हैं। ऐसे अनुभव को अपने रिज्यूमे में न लिखें जिसका उस कंपनी या फील्ड से दूर-दूर तक कोई लेना देना न हो। जैसे अगर आपने कभी पार्ट टाइम डेटा एंट्री का काम किया है और आप एक वेब डेवलपर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि आप इस अनुभव को शेयर करें।

4 of 6
jobs
क्रिएटिव हो जाएं
रिज्यूमे को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं। अगर आप क्रिएटिव फील्ड से हैं तो क्यों न आप रिज्यूमे के जरिए अपनी क्रिएटिवनेस दिखाएं। कहते हैं न कि काम बोलता है, तो इससे पहले कि इंटरव्यू में आपको बोलकर बताना पड़े अपने बारे में या अपनी क्रिएटिवनेस के बारे में, क्यों न उन्हें इसे एक नजर देखने का मौका भी दिया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
JOBS
भूलकर भी कॉपी-पेस्ट ना करें
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना रिज्यूमे खुद बनाएं। कई बार हम किसी दोस्त या खुद से सीनियर का रिज्यूमे कॉपी कर लेते हैं। यह ठीक नहीं है। अपना रिज्यूमे खुद बनाएं और इसमें अपनी भाषा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
job
बड़े-बड़े दावे ना करें
याद रखें कि रिज्यूमे में बड़े-बड़े दावे न करें। रिज्यूमे में बस अपने अनुभव और योग्यताएं ही बताएं। दावे करने के लिए यह सही जगह नहीं है। इंटरव्यू के दौरान अगर वह आपको दावों और आपकी योग्यता से जुड़े सवाल पूछेंगे तो इंटरव्यू की दिशा किसी और तरफ जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें