फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल के पहले महीने में कई अहम परीक्षाएं; सूची में जेईई मेन, यूजीसी नेट सहित ये इम्तिहान शामिल

Wed, 01 Jan 2025 09:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy New Year 2025: नए साल की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसमें यूजीसी नेट, जेईई मेन, सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा समेत कई बड़े आयोजनों का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
Exams in January 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Exams In January 2025: नए साल की शुरुआत आज से हो चुकी है। नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी दस्तक देने को तैयार है। जनवरी के पहले सप्ताह से ही इन परीक्षाओं या कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। यहां जनवरी में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं या आयोजनों का विवरण दिया गया है। इसमें यूजीसी नेट परीक्षा, जेईई मेन परीक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 8
CBSE Practical Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Practical Exams: सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा

साल की शुरुआत होते ही सीबीएसई बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू हो रहीं हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड नियमित सत्र के स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दिसंबर 2024 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक करेगी। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

4 of 8
UP Board Practical Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board Practical Exams: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होने वाली हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में 23 से 31 जनवरी व एक से आठ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 8
SSC CGL Tier-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC CGL Tier-2 Exam: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप बी और सी के कुल 17,727 पदों पर भर्ती की जाएगी। टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन

6 of 8
UKPSC SI EXAM - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UKPSC SI Exam: यूकेपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार,भर्ती परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवार 2 जनवरी, 2025 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 222 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

7 of 8
UPSC Interview - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPSC CSE 2024 Interview: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 के साक्षात्कार 7 जनवरी 2024 से आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार की तिथियों और अन्य विवरणों के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
विज्ञापन

8 of 8
JEE Mains 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Mains Exam: जेईई मेन परीक्षा

इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन का पहला सत्र 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा शहर की जानकारी (सिटी स्लिप) पहले ही उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in. पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें