अगर आपने भी ग्रुप सी परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है तो यह खबर आपके बड़े काम की है। क्लिक कर पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 6
exam
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ श्रेणी की सहायक अध्यापक (एलटी) के 1271 पदों की लिखित परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। 21 जनवरी तिथि प्रस्तावित की है। इसके साथ ही परीक्षा देने के लिए पात्र 39385 अभ्यर्थियों को सही विषय और परीक्षा केंद्र चयनित करने का मौका भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन करते समय गलत विषय या परीक्षा सेंटर का चयन किया है तो वह आठ जनवरी तक इस त्रुटि को ठीक कर सकता है। चयन आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा केंद्र की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
3 of 6
sssc uttarakhand
सहायक अध्यापक के 1272 रिक्त पदों के लिए प्रदेश भर से 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए 39385 अभ्यर्थी ही पात्र पाए गए। यह परीक्षा 17 दिसंबर 2017 को होनी थी। लेकिन प्रदेश के दुर्गम जिलों में परीक्षा केंद्र न होने के कारण सरकार के आदेश पर चयन आयोग को ऐन वक्त पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
4 of 6
sssc uttarakhand
अब आयोग ने लिखित परीक्षा के 21 जनवरी की तिथि प्रस्तावित की है। सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आयोग से विषय चयन में हुई त्रुटि को ठीक करने के लिए मौका देने का आग्रह किया था, जिस पर आयोग ने अवसर देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
demo pic
- फोटो : amar ujala
जिन अभ्यर्थियों ने मूल शैक्षणिक योग्यता से भिन्न विषय और परीक्षा केंद्र सही नहीं भरा है। वे आठ जनवरी तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र की त्रुटि को सही कर सकते हैं। आयोग की ओर से सहायक अध्यापक के तीन पदकोड की एक ही लिखित परीक्षा की जा रही है। जिससे अभ्यर्थियों को एक ही विषय का चयन करना होगा।
सहायक अध्यापक पद की परीक्षा 21 जनवरी को प्रस्तावित की गई। इस बार प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र होंगे। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर आयोग ने विषय और परीक्षा केंद्र की त्रुटि को सही करने का मौका दिया है। -संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग