केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पांच नवंबर 2017 को देशभर में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
net
परीक्षा में देहरादून से 7247 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दून में यह परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए पेपर 1 और पेपर 2 में 7333 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जबकि पेपर 3 में 7247 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
net
दून में परीक्षा के लिए 9763 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी को सीबीएसई नेट की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
4 of 5
net
इसके बाद ‘सीबीएसई यूजीसी नेट रिजल्ट नवंबर 2017’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि फीड करें। आपका रिजल्ट वेबसाइट पर आ जाएगा। इसका प्रिंट निकालकर रख लें।