फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के कारण आज हम देख रहे हैं वीडियो और फिल्में, गूगल ने बनाया डूडल

Mon, 14 Oct 2019 09:09 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गूगल डूडल - फोटो : google
आज हमारे लिए वीडियो, सिनेमा जैसी चीजें बेहद आम हैं। लेकिन इनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। कई अलग-अलग खोज के बाद कुछ सफल प्रयोग के कारण वीडियो / सिनेमा जैसी चीजें शुरू हो सकीं।

आज हम आपको उस शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी खोज के कारण हम आज कोई भी वीडियो देख पा रहे हैं। इस बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 5
जोसेफ प्लेटू - फोटो : Wiki
  • उस शख्स का नाम है जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू (Joseph Antoine Ferdinand Plateau)। 
  • जोसेफ प्लेटू एक बेल्जियन भौतिकशास्त्री (Physicist) थे।
  • 14 अक्तूबर 1801 को ब्रसेल्स में जन्मे जोसेफ प्लेटू ने कानून की पढ़ाई की थी। लेकिन आगे चलकर उनके आविष्कार के कारण उन्हें 19वीं सदी के प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में जाना जाने लगा।

बड़ा रोचक था उनका आविष्कार, आगे जानें

विज्ञापन

3 of 5
जोसेफ प्लेटू की बनाई डिस्क - फोटो : weebly.com
  • जोसेफ प्लेटू ने अपने शोध (Dissertation) के जरिए दुनिया को बताया कि हमारी आंखों के रेटिना पर कोई प्रतिबिंब या इमेज कैसे बनती है। वह कितनी देर रेटिना पर टिकी रहती है। आंखें कैसे उसका रंग और गहराई समझ पाती हैं।
  • इन सभी निष्कर्षों के आधार पर उन्होंने 1832 में एक स्ट्रोबोस्कोपिक (Stroboscopic) उपकरण बनाया जिसमें दो डिस्क लगे थे। 
  • वे एक दूसरे के विपरीत दिशा में घूमते थे। एक डिस्क में समान दूरी पर छोटी खिड़कियां बनी थीं, जबकि दूसरी पर चित्र (Photo) लगे थे। जब दोनों डिस्क को उचित गति पर घुमाया गया, तो वो चलचित्र (Motion Picture) की तरह दिखने लगे।
आगे पढ़ें, जब चली गई थी जोसेफ प्लेटू के आंखों की रोशनी...

4 of 5
जोसेफ प्लेटू - फोटो : wiki
  • इसके बाद उन्होंने फिनेकिस्टिस्कोप (Phenakistiscope) का आविष्कार किया था।
  • ये एक ऐसा उपकरण था जो सिनेमा, वीडियो के जन्म का आधार बना।
  • गूगल ने आज जोसेफ प्लेटू के उसी आविष्कार को के आधार पर डिस्क की डिजाइन वाला डूडल बनाया है। आज उनका 218वां जन्मदिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोसेफ प्लेटू - फोटो : google
गूगल के अनुसार, बाद में जोसेफ प्लेटू के आंखों की रोशनी चली गई थी। वो देख नहीं सकते थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना काम जारी रखा। इसमें उनके बेटे व दामाद ने उनकी मदद की।

ये भी पढ़ें : छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, केंद्र सरकार हर महीने देगी 10 हजार रुपये स्टाइपेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें