फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें तीन तलाक और आर्टिकल 370 पर चर्चा, गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए मौका

Sat, 21 Sep 2019 11:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gandhi jayanti
विज्ञापन
2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के छात्रों को एक सुनहरा मौका मिल रहा है। हर साल राज्य में संस्कृति विभाग द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होती है। इसके लिए हर साल दो टॉपिक्स चुने जाते हैं। ये टॉपिक्स करंट अफेयर्स से संबंधित ही होते हैं। खास बात ये है कि इस बार जो दो विषय चुने गए हैं वो अनुच्छेद 370 और तीन तलाक है। ये वे टॉपिक्स हैं, जिन पर पूरा देश चर्चा कर रहा है। और अब स्टूडेंट्स भी इस विषय को अपनी ढ़ाल बनाकर प्रतियोगिता में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • जो अच्छा वक्ता बनेगा उसे एक बड़े पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
  • इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों को भाग लेना अनिवार्य है।
  • इस प्रतियोगिता में, वाद-विवाद, निबंध लेखन और चित्रकला आदि शामिल हैं।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए वाद-विवाद और भाषण का विषय अनुच्छेद 370 और तीन तलाक चुना गया है। 
  • वाद-विवाद के लिए सरकार ने और भी टॉपिक्स चुने हैं जैसे- ‘अहिंसा- आतंकवाद और नक्सलवाद का समाधान’ और ‘भारत की समस्याओं का मूल कारण जनसंख्या विस्फोट’।
  • निबंध लेखन के लिए विषय ‘हमारा स्पष्ट संदेश, प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश’ और ‘महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों की प्रासंगिकता’ हैं।
  • जो बच्चे कला प्रतियोगिता में भाग लेंगे उनके लिए टॉपिक्स ‘स्वच्छता से समृद्धि’, ‘अहिंसा’ और ‘प्रदूषण-जल, जमीन और हवा’ हैं।
सूत्रों के अनुसार संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सभी माध्यमिक स्कूलों के सभी छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आयुक्तों और जिलाधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - UGC ने DU को दी मंजूरी, इन पांच कोर्सेस की ऑनलाइन होगी पढ़ाई

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें