आपको बता दें कि डीयू ने यूजीसी से इन कोर्सेस को ऑनलाइन करने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूजीसी को देशभर की 22 यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन कोर्स के लिए प्रस्ताव भेजा गया था और कमिशन ने 4 यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी है, जिनमें डीयू शामिल है। ई-स्टडी मटीरियल अपलोड करने यूजीसी ने डीयू को नवंबर तक का समय दिया है।
मंजूरी के लिए यूजीसी ने 16 सितंबर को लेटर ऑफ इंटेंट (LoT) भेजा था। सूत्रों के अनुसार इस विषय पर डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के डायरेक्टर डॉ सीएस दुबे ने बताया, हमारे एसओएल के ये पांच कोर्स अब ऑनलाइन चलेंगे, सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि किसी भी देश का स्टूडेंट इसमें एडमिशन ले सकता है।